Bigg Boss 18: टीवी दुनिया का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने लड़ाई झगड़ों के चलते लोगों के बीच पॉपुलर हो गया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ता बीत गया है तो वहीं कंटेस्टेंट भी अब एक दूजे को टक्कर दे रहे हैं। घर में अब तक कई लोगों के बीच काम, गॉसिप और ईगो के चलते झगड़े हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें चाहत पांडे और रजत दलाल आपस में भीड़ गए हैं। फिर एक बार रजत के निशाने पर नया कंटेस्टेंट आया है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला की रजत दलाल (Rajat Dalal) कहते हैं कि चाहत को कोई कुछ नहीं कह सकता, एक ही चीज को 15 बार बोलती है। अकड़ होती है बहुत अच्छी बात है इस चक्कर में मैं आपके साथ उल्टा नहीं कर सकता। यह सुन चाहत जवाब देती है कि रजत आप मेरा टॉपिक छोड़ो आप करना चाहते हैं कुछ लेकिन आप टेलीविजन पर हैं। बस फिर यह बहस बाजी झगड़े में तब्दील हो जाती है और रजत चाहत पांडे (Chahat Pandey) को कहते हैं कि तू मारकर देख अभी भूत उतार दूंगा। अब रजत का नया निशाना चाहत पांडे बन गई है।
हालांकि इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शक रजत को एक महिला संग ऐसी भाषा प्रयोग करने के लिए लताड़ रहे हैं। पिछले हफ्ते घर से कोई नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट एलिमिनेट नहीं हुआ। पीटा कंपनी द्वारा कंप्लेट के बाद घर से गधाराज को बाहर लाया गया। बात दें घर में इस बार 18 सितारों ने कदम रखा है जिसमें विवियन डिसेना और एलिस कौशिक को पहले दो फाइनलिस्ट घोषित कर दिया है।
