Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 टीआरपी का राजा बनने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है। इस बार का सीजन टॉप शो से भी बाहर है क्यूंकी दर्शकों के मुताबिक यह एक बोरिंग शो रह गया है। इस दौरान घर में टाइम गॉड को लेकर टास्क हुआ जिसमें पांच कंटेस्टेंट ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, तेजिंदर बग्गा, दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच मुकाबला हुआ। ऐसे में दिग्विजय राठी ने टाइम गॉड का टास्क जीत लिया जिसके बाद अब घर में बवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में बिग बॉस 18 के मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है जिसमें अविनाश और विवियन दिग्विजय के खिलाफ मोर्चा खोले खड़े हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में अविनाश मिश्रा और विवियन डिसेना दिग्विजय राठी के टाइम गॉड बनने से खुश नहीं है। ऐसे में इन दोनों कंटेस्टेंट ने कसम खाई की जब तक दिग्विजय टाइम गॉड हैं वो घर का एक काम तक नहीं करेंगे। यही देख दिग्विजय ने भी दोनों को खाना देने से मना कर दिया। रसोई में खड़े विवियन के हाथ से दिग्विजय ने खाना तक छीन लिया।
आगे प्रोमो में दिखाया गया की रवि किशन अपने शो में तेजिंदर बग्गा से कहते हैं कि क्या आप इस शो का जबरदस्ती हिस्सा बनना चाह रहे हैं? यह सवाल सुन करणवीर बग्गा पर धावा बोलते हुए कहते हैं कि चाय पिलाकर वोट लेने वाला काम बाहर कीजिए, यहां टॉइलेट और बर्तन धोने पड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय को बिग बॉस टाइम लाइन चेंज कर कशिश को सुरक्षित करने की पावर देंगे। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की दिग्विजय इस पावर को चूज करेंगे या नहीं।
