Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आए दिन हंगामे होते ही रहते हैं। ऐसे में मेकर्स के ट्विस्ट और टर्न्स ने सभी को शो से बांधे रखा है। इसी के साथ शो से जुडी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही के एपिसोड में देखा गया की कैसे घर में मकान के लोगों की अदला बदली हुई। जहां विक्की जैन ने अपने मास्टरमाइंड गेम से सभी घरवालों को चौंका दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।
दरअसल बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) ने विक्की जैन को ऑफर दिया था की वो दिल के मकान में जा सकते हैं,लेकिन अंकिता को पुरे सीजन नॉमिनेट रहना पड़ेगा। ऐसे में विक्की जैन (Vicky Jain) मास्टरमाइंड दिमाग चलाते हुए अनुराग का नाम बिग बॉस को देते हैं, लेकिन वो नहीं मानते। ऐसे में नील भट्ट अब भी पूरे सीजन नॉमिनेटेड है। ऐसे में ये बात जान अनुराग और विक्की की दोस्त में दरार आ जाती है।
अब घर में दम के मकान में अंकिता, विक्की, अभिषेक, खानजादी, अनुराग और सना सदस्य हैं। जानकारी के लिए बता दें इस हफ्ते घर जाने के लिए अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी का नाम लिस्ट में है।
