टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Isha ने उठाया Abhishek पर हाथ, इम्युनिटी टास्क ने बनाया घरवालों को एक दूसरे के खून का प्यासा

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस सीजन 17 के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें घरवाले एक इम्युनिटी के पीछे एक दूसरे को चैलेंज कर रहे हैं। साथ ही दो कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई भी हुई।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के मेकर्स और भी ज्यादा मजेदार और मसालेदार बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सलमान खान भी हर हफ्ते सभी घरवालों को फटकार लगाते हैं, जससे टीआरपी में छाप्पर्दफाद मिल रही है। इस हफ्ते भी बिग बॉस टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में है। हाल ही में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा रहा है की इम्युनिटी पाने के घरवाले कैसे एक दूजे से लड़ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिये पूरी रिपोर्ट।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया गया की कैसे घर में इम्युनिटी टास्क हो रहा है। साथ ही ये मुकाबला अरुण वर्सेज नील और ईशा वर्सेज अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) हो गया है। इसी के साथ देखा गया की कैसे मुनावर अपनी चालाकियों से सभी के गेम का भांडा फोड़ रहे होते हैं। ऐसे में गेम में हुई गरमा गर्मी के बीच अभिषेक कुमार और ईशा आपस में भिड़ते हुए नजर आए। ईशा ने अभिषेक को धका दिया साथ ही उनको थप्पड़ मारने की भी कोशिश की।

ईशा के चलते समर्थ जुरेल ने भी अभिषेक को धक्का देना शुरू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण को इम्युनिटी मिल जाती है। जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी नॉमिनेट हुए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article