टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अंकिता की मौजूदगी में सना को दिल दे बैठे हैं विक्की जैन! अभिषेक के सवाल पर खोला राज

Bigg Boss 17 Vicky Jain Epic Reply To Abhishek Kumar Over Sana Raees Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में विक्की जैन और सना रईस खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सना के लिए अभिषेक कुमार ने विक्की से पूछा कि कहीं आपको उससे प्यार तो नहीं हो गया है।

Image

'बिग बॉस 17' में सना रईस खान के लिए धड़कने लगा है विक्की का दिल?

Bigg Boss 17 Vicky Jain Epic Reply To Abhishek Kumar Over Sana Raees Khan: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स ने अपनी गेम में आगे बढ़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जहां पिछले सप्ताह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में विक्की जैन, सना रईस खान (Sana Raees Khan) का हाथ थामने के लिए चर्चा में आ गए थे तो वहीं अब अभिषेक कुमार का एक सवाल विक्की जैन को सुर्खियों में खींच लाया है। खास बात तो यह है कि अभिषेक कुमार का ये सवाल भी सना रईस खान से जुड़ा हुआ था।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में विक्की जैन (Vicky Jain) को किसी एक शख्स को हमेशा के लिए नॉमिनेट करने का मौका मिला था। जहां सबने सना को चुना तो वहीं विक्की जैन ने नील भट्ट (Neil Bhatt) को चुना। उनकी इस बात के लिए अभिषेक कुमार ने विक्की जैन से पूछा, "भाई तुम्हें सना रईस खान को नॉमिनेट करने के लिए इतने मौके मिले, फिर भी तुम उन्हें नॉमिनेट नहीं करते। कहीं प्यार-व्यार तो नहीं हो गया है आपको उससे?" अभिषेक कुमार की इस बात पर विक्की जैन ने तुरंत जवाब दिया, "नहीं नहीं यार, ऐसा कुछ भी नहीं है।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के अलावा मुनव्वर फारूकी भी विक्की जैन की टांग खींचते नजर आए। उन्होंने विक्की जैन से सवाल किया कि कहीं अंदर ही अंदर आपको पसंद तो नहीं आ गई है वो। हालांकि मुनव्वर के जवाब में भी विक्की जैन ने न ही कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article