टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में ऐश्वर्या-नील ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, घरवालों ने मिलकर दिया तगड़ा सरप्राइज

Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Neil Bhatt Celebrates Second Marriage Anniversary: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' से जुड़ा हाल ही में एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शादी की दूसरी सालगिरह मनाते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 17' में नील-ऐश्वर्या ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह

Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Neil Bhatt Celebrates Second Marriage Anniversary: टीवी के मशहूर एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की आज शादी की दूसरी सालगिरह है। दोनों ने साल 2021 में परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। खास बात तो यह है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने शादी की दूसरी सालगिरह 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के घर में मनाई है, जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी ने मिलकर नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा के लिए सरप्राइज प्लान किया था। 'बिग बॉस 17' से जुड़े वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि घरवाले मिलकर नील और ऐश्वर्या की सालगिरह के लिए तैयारी करते हैं। वहीं नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें पूल किनारे लाते हैं और सरप्राइज देते हैं। घरवालों और नील के सरप्राइज से ऐश्वर्या शर्मा की खुशी सातवें आसमान पर नजर आती है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वीडियो में दिखाई दिया कि नील भट्ट (Neil Bhatt) ने ऐश्वर्या शर्मा को भी बताया कि ये तैयारियां सबने मिलकर उन लोगों के लिए कीं। ऐसे में दोनों मिलकर बाकी कंटेस्टेंट्स का शुक्रिया भी अदा करते हैं। खास बात तो यह है कि सेलिब्रेशन के दौरान नील ने अपनी पत्नी के लिए गाना भी गाया।

'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी नील-ऐश्वर्या की मुलाकात

बता दें कि नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। जहां पहले दोनों दोस्त बने तो वहीं बाद में उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे वक्त तक एक-दूजे को डेट करने के बाद नील और ऐश्वर्या ने 2021 में शादी रचाई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article