Bigg Boss 17: ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ फेम एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपना घर छोड़कर बिग बॉस के घर में रह रहे हैं। बिग बॉस 17 में दोनों की एंट्री दो चुकी है, हालांकि अभी तक वह दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं रहे हैं। बिग बॉस समेत घर के बाकी कंटेस्टेंट ने भी ऐश्वर्या और नील को बोरिंग करार दे दिया है। इस बीच अब बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में नील और ऐश्वर्या एक दूसरे से ही झगड़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां ऐश्वर्या शर्मा अब बगावत पर उतर आई हैं।
वहीं दूसरी ओर नील भट्ट उन्हें समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने तय कर लिया है कि वह अब अंकिता और विक्की के खिलाफ गेम खेलने वाली हैं और बिग बॉस के घर में उनके खिलाफ होकर ही अपना गेम प्ले करेंगी। हालांकि नील भट्ट उन्हें ऐसा न करने के लिए समझा रहे हैं। आइए एक बार टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
‘मैं अब अपनी गेम खेलूंगी’
नील से बात करते हुए ऐश्वर्या कहती हैं, ‘मैं कुछ भी बोलूं तू कभी नहीं सुनता है। क्या, मैं बेवकूफ हूं? हम अकेले आए हैं तो अकेले खेलेंगे, तुझे अलग चलना है तो चल मैं अपना अलग गेम खेलूंगी। जिसके जवाब में नील कहते हैं, ‘तमाशा कर रही है तू। जिसपर ऐश्वर्या ने कहा कि वह यहां किसी के इशारे पर नाचने नहीं आई हैं और विक्की व अंकिता के खिलाफ होने से भी नहीं डरने वाली हैं।
