टीवी मसाला

Bigg Boss 17: गेम के लिए विक्की ने चढाई अंकिता की बली, पूरे सीजन के लिए कर डाला नॉमिनेट?

Bigg Boss 17: शो बिग बॉस 17 के मेकर्स ने हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। वीडियो एक शुरुआत में देखा गया की कैसे गेम के चलते विक्की और अंकिता के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ है।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों देखा जा रहा है कैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए हैं। साथ ही हर हफ्ते सलमान खान कंटेस्टेंट को झाड़ते हुए नजर आते हैं। शो में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है, जिसे देख सभी दर्शक नाराज और उन्हें ड्रामेबाज बोल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया गया है मेकर्स द्वारा जो काफी मजेदार है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के शुरुआत में देखा गया की बिग बॉस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को ऑप्शन देते हैं कि आप दिल के मकान में जा सकते हैं अपने पति के साथ। लेकिन विक्की जैन (Vicky Jain) को आपको पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जाएगा, जिसके लिए एक्ट्रेस मना कर देती हैं। इसी के साथ जब विक्की को कहा जाता है की उन्हें अंकिता को नॉमिनेट करना पड़ेगा, लेकिन वो अनुराग को कर देते हैं।

ऐसे में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच घर में महाभारत शुरू हो जाती है। एक्ट्रेस पति पर इल्जाम लगाती हैं की वो उन्हें गेम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, खानजादी, मुनव्वर फारूकी, विक्की जैन, नील भट्ट, सना रईस खान और अरुण माशेट्टी नॉमिनेट हुए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article