टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा में छिड़ी जंग, घर में फिर मचा बवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 3, 2023, 12:19 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में अंंकिता लोखंड़े और मन्नारा चोपड़ा एक- दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अंकिता विक्की से कहती हैं कि मैं उस लड़की के साथ इस घर में नहीं रह सकती हूं।

Image

Bigg boss 17 promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में हर छोटी- छोटी बात को लेकर झगड़े होते रहते हैं। पिछले कुछ हफ्तों से अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच में चीजें ठीक नहीं है। दोनों हर समय एक- दूसरे से लड़ती हुई नजर आती हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मन्नारा की बात से अंकिता गुस्सा हो जाती हैं और सबके सामने से उठकर चली जाती हैं।

मन्नारा पहले सना से कहती हैं कि मैं मन्नारा के साथ नहीं रह पाऊंगी। इसके बाद वो विक्की से कहती हैं कि मुझे घर जाना है। मैं उसकी ये हरकतें बर्दाशत नहीं कर पा रही हूं। उसे ये सब कूल लगता होगा। विक्की अंकिता को संभालते हुए नजर आते हैं।

अंकिता- मन्नारा में छिड़ी जंग

दूसरी तरफ घर में ईशा और समर्थ के बीच में झगड़ा होता है। समर्थ कहता है कि ईशा तुझे क्यूं जलन हो रही हैं। ईशा कहती हैं कि तुम पहले भरोसा करना सीखो। इतना ही नहीं ईशा अभिषेक के सामने समर्थ को कहती हैं कि वो मुझे तुझसे ज्यादा समझता है। समर्थ कहते हैं ये जो तूने कहा ये बात मुझे बहुत बुरी लगी है। क्या ईशा और समर्थ के रिश्ते में आ जाएगी हमेशा- हमेशा के लिए दरार।

वीकेंड का वार पर करण जौहर ने सनी आर्या को फिजिकल वायलेंस करने की वजह से घर से बाहर निकाल दिया था। सनी के एलिमिनेश के दौरान सभी घरवाले बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article