Bobby Deol Crying Video: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर और बॉबी के कैरेक्टर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉबी फिल्म में दर्शकों के प्यार को देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। लंबे समय बाद उनके काम को लोग इतना पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में बॉबी फैंस से मिले प्यार को देखकर इमोशनल हो जाते हैं। एक्टर अपनी गाड़ी में भी रोते हुए नजर आते हैं। एक्टर का इमोशनल वीडियो देखकर फैंस भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इमोशनल हुए बॉबी देओल
एक यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद इतना बड़ी हिट मिली है इससे बेहतर कुछ नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, सोल्डर इज बैक। तीसरे यूजर ने लिखा, शानदार सर एनिमल में छा गए। एनिमल का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एनिमल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। दूसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ से ज्यादा आंकड़ा पार कर लिया है।
