Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। फैंस इस शो से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट को जाने के लिए बेकरार रहते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर खानजादी घर से बेघर हो गई। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में टीवी की बहुएं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) एक - दूसरे से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता और ऐश्वर्या के बीच में शुरुआत से ही छत्तीस आंकड़ा है। अब दोनों खुलकर एक- दूसरे से झगड़ा करते दिखाई दे रही हैं।
प्रोमो में अरबाज और सोहेल अंकिता से पूछते हैं कि आपको घर में किसकी गेम नहीं दिख रही हैं। अंकिता ऐश्वर्या का नाम लेती हैं। वो कहती हैं कि इतने हफ्ते में ऐश्वर्या की इंडिविजुअल गेम नहीं देखने को मिली है। इस बात पर ऐश्वर्या भड़क जाती है। ऐश्वर्या कहती हैं कि कोई मुझे भी अंकिता की इंडिविजुअल गेम दिखाओ। दोनों के बीच में इसी बात को लेकर जमकर बहस होती है। ऐश्वर्या अंकिता को इनसेक्योर कहती हैं।
अंकिता-ऐश्वर्या में हुआ झगड़ा
घर में आयशा खान की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री होने वाली हैं। आयशा ने मुनव्वर फारुकी पर एक साथ दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया है। आयशा का कहना है कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया है। आयशा के आने पर मुनव्वर का क्या रिएक्शन होगा। ये देखना दिलचस्प होने वाला है।
