टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी की मां ने किया था सुसाइड, दर्दभर रहा था कॉमेडियन का बचपन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 2, 2023, 12:49 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में मुनव्वर फारुकी ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि मेरा बचपन बहुत दर्दभरा रहा है। मेरा पूरा परिवार कर्ज में डूबा हुआ था। इस वजह से मेरी मां ने सुसाइड कर लिया था।

Image

Munawar Faruqui (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अपने गेम से मुनव्वर फैंस को जमकर इंप्रेस कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी मुनव्वर की गेम को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में तय है कि कॉमेडियन फिनाले तक जरूर पहुंचेंगे। बिग बॉस के घर में मुनव्वर ने बताया कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बिता है। हमारे घर में एक टाइम रोटी और सालान बनता था तो दूसरे टाइम सालान और चावल। हमने कभी तीसरी चीज देखी ही नहीं।

इस पर रिंकू पूछती हैं कि मुना तेरी मां का निधन कैस हुए था? मुनव्वर कहते हैं कि सुसाइड किया था उन्होंने। उनके पास बहुत सारे कारण थे। पहले तो वो अपनी शादी में खुश नहीं थी। दूसरा मेरे बाप पर बहुत कर्जा था। मेरी मां पर भी कर्जा था। उस पर 3500 रुपये का कर्जा था। 3500 के लिए उसने सुसाइड कर लिया। मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी और मैं काम करने लगा था।

गरीबी में बीता था मुनव्वर का बचपन

ऐश्वर्या उनके पूछती हैं कि जब ये सब हुआ तब आप कितने साल के थे। मुनव्वर ने कहा कि मैं छोटा था। लगभग 13 साल का होगा जब मेरी मां का साया उठ गया। इसके बाद मुनव्वर वहां से चले जाते हैं और कहते हैं कि कभी फिर बात करेंगे। मुनव्वर ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। वो आज इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article