टीवी मसाला

Bigg Boss 17 से अपने एविक्शन से Aishwarya Sharma हैं ना खुश, कहा 'ये अनफेयर था'...

Aishwarya Sharma on Bigg Boss 17 Eviction: हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा ने अपने एविक्शन को लेकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर।

Image

Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma on Eviction

Aishwarya Sharma on Bigg Boss 17 Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक दूजे से कंटेस्टेंट ने लड़ाई कर दुश्मनी मोल ले रखी है। ऐसे में इस एंटरटेनमेंट के डोज से दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ नए ट्विस्ट और टर्न्स से बिग बॉस ने घर में बवाल मचा दिया है। हाल ही घर से ऐश्वर्या शर्मा का पत्ता कट चुका है, साथ ही इस लिस्ट में अनुराग डोभाल का नाम भी है। अब बाहर आते ही एक्ट्रेस ने अपने एविक्शन को लेकर बात की है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ जिसमें ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और अनुराग डोभाल का (Anurag Dobhal) नाम शामिल है। ऐसे में बाहर आकर जब एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या से पूछा गया की उनका एविक्शन बेहद अचानक था। एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती हैं कि मेरा घर से बाहर निकलना अनफेयर था, मैं ईशा की तरह सही फैसले लेती हूँ। मैं दिल से खेलती हूँ ना की लोगों के दिलों से। इस घर में दोस्त बनाना बहुत ही मुश्किल है, सब सांप जैसे हैं।

मुझे पूरे घर में सिर्फ नील भट्ट (Neil Bhatt) पर हु भरोसा था क्यूंकि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। जानकारी के लिए बता दें की घर से ईशा मालवीय ने ऐश्वर्या शर्मा को बेघर किया है। अब देखना दिलचस्प होगा की नील का गेम अब कैसा होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article