टीवी मसाला

Bigg boss 17 finale: 28 जनवरी 2024 रविवार आज Bigg Boss 17 के विनर का ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकते हैं फिनाले का लाइव स्ट्रीम

Bigg Boss 17 live Streaming Kahan Dekhein : तीन महीने के शो के बाद अब फैंस को दो दिन का इंतजार भी भारी जान पड़ रहा है। सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि बिग बॉस 17 का फिनाले कब और किस दिन होगा। आइए आपको बताते हैं 28 जनवरी 2024 रविवार बिग बॉस सीजन 17 फिनाले की पूरी डिटेल

Image

Bigg boss 17 finale Date , Time

Bigg Boss 17 live Streaming Kahan Dekhein: टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 17 ( Bigg Boss 17) जल्द ही खत्म होने वाला है। दो दिन बाद शो का फिनाले है जिसके लिए फैंस के बीच खास बज बना हुआ है। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सदस्य को जीताने की होड लग गई है। जैसे-जैसे फाइनल नजदीक आ रहा है कंटेस्टेंट के साथ-साथ जनता की भी धड़कन बढ़ गई है। वहीं तीन महीने के शो के बाद अब फैंस को दो दिन का इंतजार भी भारी जान पड़ रहा है। सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि बिग बॉस 17 का फिनाले कब और किस दिन होगा। आइए आपको बताते हैं बिग बॉस सीजन 17 फिनाले की पूरी डिटेल

Bigg Boss 17 Top 5 Contestant

1. अंकिता लोखंडे( Ankita Lokhande)

2. मुनावर फारुकी ( Munawar Faruqui)

3.मनारा चोपड़ा ( Mannara Chopra)

4. अभिषेक कुमार ( Abhishek Kumar)

5.अरुण माहशेट्टी ( Arun Mahshetty)

बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले: तारीख, समय(Bigg Boss 17 finale Date)

सलमान खान( Salman Khan) का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 17 दो दिन बाद 28 जनवरी 2024 रविवार को खत्म हो जाएगा। शाम 6 बजे से 12 बजे तक कलर्स टीवी चैनल और जियो सिनेमा पर इसका लाइव स्ट्रीम होगा। टॉप 5 सदस्यों में से किसी एक के हाथ में बिग बॉस की ट्रॉफी सजने वाली है।

Bigg Boss 17 Prize Money

बिग बॉस 17 को जीतने वाले सदस्य को 50 लाख की प्राइज़ मनी के साथ चमचमाती क्रेटा गाड़ी भी मिलेगी। वहीं रनरअप को 30 से 35 लाख की प्राइज़ मनी मिलेगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article