टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Trophy Prediction: दिल, दिमाग और दम का मिश्रण है ट्रॉफी, किस कंटेस्टेंट के हिस्से आएगी अब ये नायब चीज

Bigg Boss 17 Trophy Prediction in Hindi: हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस के 17वें सीजन की ट्रॉफी का चेहरा दिखा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए ट्रॉफी की वो मनमोहक झलक जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Image

Bigg Boss 17 Trophy First Look

Bigg Boss 17 Trophy Prediction: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में दौड़ रहे हैं ताकि ट्रॉफी अपने नाम कर सके। इसी के साथ पिछले हफ्ते घर में कंटेस्टेंट के घरवालों ने शो में तबाही मचाई, ऐसे में टीआरपी ने आसमान छू लिया था। वहीं अब मेकर्स ने फिनाले से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें इस सीजन की ट्रॉफी की झलक दिखाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए चमचमाती ट्रॉफी की एक झलक।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले की घडी पास आ गई है, हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर रहा है। यही नहीं सब दर्शक जानना भी चाहतें है की इस सीजन का विनर कौन होगा सभी कंटेस्टेंट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब इसी के साथ सभी को 17वें सीजन की ट्रॉफी देखने को बेताब है, लेकिन अब यह इंतजार खत्म हुआ। शो के मेकर्स ने फिनाले से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शो की चमचमाती ट्रॉफी देखने को मिली।

ट्रॉफी देखने को काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हर सीजन की तरह इस बार की ट्रॉफी को शो की थीम के चलते बनाया गया है जो दिल, दिमाग और दम था। ट्रॉफी में बड़े-बड़े बिग बॉस का बी बने हुए हैं साथ ही मोहल्ले की भी झलक दिखाई दे रही है। अब देखना दिलचस्प होगा की मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी में से कौन इसको हासिल कर घर लाए जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article