टीवी मसाला

Bigg Boss 17 finale: ये कंटेस्टेंट लेगा पैसों से भरा बैग, ये सदस्य बनेंगे शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 02:33 PM IST

Bigg Boss 17 finale Today: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। फैंस शो के विनर के नाम की चर्चा कर रहे हैं। इसी के साथ दर्शक उस सदस्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं जो पैसों से भरा बैग लेकर शो छोड़ सकता है।

Image

Bigg Boss 17 Top 5 Contestant (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17 finale: आज बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले है। फैंस फिनाले एपिसोड के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और अरुण माशेट्टी (Arun Mahashetty) इस सीजन के टॉप फाइनलिस्ट है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। इस बार का फिनाले शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगा। इस बार बिग बॉस का फिनाले 6 घंटे का होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार की प्राइस मनी 25 से 30 लाख रुपय होगी। शो में इस बार कौन सा कंटेस्टेंट पैसों से भरा बैग उठाकर शो से बाहर निकलेगा। इस पर सबकी ध्यान है।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पैसों से भरा ब्रीफकेस अरुण माशेट्टी उठा सकते हैं। उनके इस शो में टॉप 4 तक पहुंचने की गुजाइंश बहुत कम है। ऐसे में अरुण पैसो ंसे भरा बैग लेकर शो छोड़कर जा सकते हैं।

Bigg Boss 17 Money Bag Koun Uthayega

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा है कि मन्नारा चोपड़ा भी 10 लाख रुपये लेकर शो से एविक्ट हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। कौन सा सदस्य पैसों का बैग लेकर शो छोड़ता है ये देखना दिलचस्प होगा। शो का फिनाले एपिसोड 6 बजे से शुरू होगा। बिग बॉस के साथ डांस दीवाने को भी जोड़ा गया है। फैंस फिनाले के टॉप 2 फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे को मान रहे हैं। दोनों को फैंस का जमकर सपोर्ट मिल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article