टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Finale Promo: 'बिग बॉस 17' प्रोमो में लड़ाई-झगड़ा भूल Ankita Lokhande-Vicky Jain ने किया रोमांटिक डांस, कहा- 'ना जुदा होंगे हम..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 28, 2024, 02:34 PM IST

Bigg Boss 17 Grand Finale Promo in Hindi: बिग बॉस 17 का आज ग्रैंड फिनाले आयोजित होने वाला है। जिसके बाद अब फिनाले के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के रोमांटिक डांक का 'बिग बॉस 17' प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। आइए इसपर नजर डालते हैं।

Image

Ankita Lokhande and Vicky Jain romantic performance

Bigg Boss 17 Grand Finale Promo: अंकिता लोखंडे के बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने की काफी उम्मीदें नजर आ रही हैं। बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आज 28 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाला है। जिसके साथ ही अब बिग बॉस 17 के फिनाले एपिसोड के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) के रोमांटिक डांक का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में विक्की और अंकिता बॉलीवुड फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसको देखने के बाद फैंस के भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं।

दरअसल बिग बॉस 17 के पूरे सीजन में अंकिता और विक्की का रिश्ता चर्चा में रहा है। पूरे सीजन में एक दूसरे के साथ झगड़ने के बाद अब दोनों के बीच ये प्यार दर्शकों का हजम नहीं हो रहा है। इस वजह से यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

BB 17 Finale: 'ना जुदा होंगे हम..'

बिग बॉस 17 के फिनाले एपिसोड का ये प्रोमों काफी चर्चा में आ गया है, जहां विक्की जैन बोलते नजर आ रहे हैं, 'कभी सोचा नहीं था कि अटूट बंधन की शक्ति भी कमजोरी बन जाएगी।'

फिर अंकिता कहती हैं, 'लेकिन हमने यह साबित कर दिया कि लोग चाहे हमपर कितनी भी उंगलियां उठाएं लेकिन हम एक साथ खड़े रह कर दुनिया की हर ताकत को कमजोर बना देंगे।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article