टीवी मसाला

जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं Anurag Dobhal, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर; एक्सीडेंट के बाद ऐसी है हालत

Bigg Boss Fame Anurag Dobhal Fighging For Life In Hospital: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल का कुछ दिनों पहले भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। वहीं अब उनके मैनेजर ने अस्पताल से यूके राइडर की पहली फोटो शेयर की है, साथ ही हेल्थ अपडेट दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

Bigg Boss Fame Anurag Dobhal Fighging For Life In Hospital: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले वीडियो साझा कर परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मौत का जिम्मेदार परिवार वाले होंगे। अनुराग डोभाल ने लाइव सेशन के दौरान तेज रफ्तार कार में खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। यू-ट्यूबर का भयंकर एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है। उनके मैनेजर ने फोटो शेयर कर बताया है कि यूके राइडर की अस्पताल में हालत कैसी है।

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान थे। हालांकि उनकी पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर बताया कि यूके राइडर अभी ठीक हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। वहीं अब अनुराग डोभाल की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर हुई है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आए। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा दिखाई दिया, "अनुराग के लिए प्रार्थना करें, वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा है।" अनुराग डोभाल की इस पोस्ट ने एक बार फिर से फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

anurag

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बता दें कि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के एक्सीडेंट के बाद उनकी पत्नी रितिका चौहान अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचीं। हालांकि अनुराग डोभाल के परिवार की ओर से यू-ट्यूबर के हादसे पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ था, जहां वह 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे।

अनुराग डोभाल की बढ़ी परिवार से दूरी

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया था कि उन्होंने रितिका चौहान से इंटरकास्ट मैरिज की है, जिसकी वजह से उनके माता-पिता उनसे अभी भी नाराज हैं। अनुराग डोभाल ने वीडियो में बताया था कि उनके मम्मी-पापा उनकी शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। वीडियो में अनुराग डोभाल फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिये।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article