टीवी मसाला

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती में आई दरार, किया एक-दूजे को अनफॉलो

Bigg Boss 17 Star Abhishek Kumar And Mannara Chopra Unfollows Each Other: टीवी के चर्चित एक्टर अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि उनकी बॉन्डिंग दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती थी।

Image

अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने किया एक-दूजे को अनफॉलो

Bigg Boss 17 Star Abhishek Kumar And Mannara Chopra Unfollows Each Other: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक कुमार कलर्स टीवी के 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं, जहां वह लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अभिषेक कुमार के साथ-साथ शो में एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा की भी एंट्री हुई थी, हालांकि उन्हें अपने दूसरे कामों की वजह से शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा। 'लाफ्टर शेफ 2' में मन्नारा चोपड़ा भले ही सुदेश लहरी के साथ थीं, लेकिन शो में उनकी और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया गया था। दोनों को दर्शकों ने #Abhinara हैशटैग नाम भी दिया था। लेकिन हाल ही में अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है।

दरअसल, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा एक-दूसरे की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट से गायब नजर आए। इससे अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। हालांकि मामले पर अभी तक अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन इस खबर से उनके फैंस को झटका लगा है। एक यूजर ने इस मामले पर कमेंट करते हुए लिखा, "वो दोस्त हैं, दोस्तों के बीच गलतफहमी हुई है, सब अच्छा होगा। उम्मीद करते हैं कि जल्दी सब अच्छा हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दोस्तों में बहुत बार गलतफहमियां होती हैं। ये आम बात है। सब चीजें जल्दी ठीक हो जाएंगी।"

बता दें कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) 'बिग बॉस 17' में तो साथ थे ही। इसके अलावा दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं, जिसका नाम 'सांवरे' है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article