टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में आयशा खान ने की बेहूदगी की सारी हदें पार, नेशनल TV पर अंकिता से कही 'पैर चाटने' की बात

Bigg Boss 17 Ayesha Khan Asked Ankita Lokhande to Lick Her Feet: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते दिन शो में देखने को मिला कि आयशा खान अंकिता लोखंडे से पैर चाटने की बात कहती हैं, जिससे वह भड़क जाती हैं।

Image

आयशा ने अंकिता से कही पैर चाटने की बात

Bigg Boss 17 Ayesha Khan Asked Ankita Lokhande to Lick Her Feet: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Bopss 17) ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए सारी जद्दोजहद कर डाली है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के नए-नए रूप देखने को मिल रहे हैं जो दर्शकों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कुछ ही दिनों पहले 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री हुई थी, जो कुछ कंटेस्टेंट्स की दुश्मन बन बैठी हैं। हैरत की बात तो यह है कि कल उन्होंने अपने और अंकिता लोखंडे के बीच भी दुश्मनी की दीवार खींच दी।

दरअसल, 'बिग बॉस 17' (Bigg Bopss 17) में आयशा खान (Ayesha Khan) ने अंकिता लोखंडे ने पैर चाटने की बात कही, जिससे 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 'बिग बॉस 17' में देखने को मिला कि आयशा के गंदे पैर देख अंकिता लोखंडे उन्हें तंज कसती हैं और कहती हैं, "तुम्हारे पैर कितने साफ हैं।" इसपर आयशा खान छूटते ही कहती हैं, "हां चाट सकते हैं।" अंकिता लोखंडे को ये बात जरा भी पसंद नहीं आती, जिसपर आयशा बात को पलटते हुए कहती है, "मैं चाट सकती हूं।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Bopss 17) में आयशा खान (Ayesha Khan) के बात पलटने पर भी अंकिता लोखंडे का पारा कम नहीं होता और वो बिग बॉस को इसकी शिकायत करते हुए निकल जाती हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे बाद में आयशा खान को खरी-खोटी भी सुनाती हैं। वह कहती हैं, "मुझसे घर में कोई भी ऐसे बात नहीं करता है। यहां तक कि मुन्ना भी नहीं करता है और न ही मैंने ऐसा मजाक करने की किसी को इजाजत दी है। तो ये पैर चाटने वाली बात मुझे जरा भी पसंद नहीं आई। मैं ये एक्सेप्ट नहीं कर सकती।"

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article