टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के घर में इंटिमेट हुए Ankita Lokhande-Vicky Jain, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ रोमांस!

Ankita Lokhande-Vicky Jain Intimate Video: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कम्बल के नीचे इंटिमेट होते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande-Vicky Jain Intimate Video

Ankita Lokhande-Vicky Jain Intimate Video: बिग बॉस 17 में आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो की टीआरपी भी छप्परफाड़ हो रही है, जिसके चलते मेकर्स को खूब फायदा हो रहा है। घर में आए कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की बीच कलेश होते रहते हैं, लेकिन अब कुछ और ही नजारा देखने को मिल रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों इंटिमेट हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।

सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल घर के अंदर विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) कंबल के नीचे इंटिमेट होते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन ये सब कैमरे में कैद हो गया और लाइव फीड पर देखने को मिला, जिसके बाद सभी मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं।

जहां एक तरफ लोग अंकिता और विक्की की इस हरकत का मजाक बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरह कई लोग मेकर्स को फटकार लगा रहे हैं की ये एक फैमिली शो है। ऐसे में इस बार घर से बेघर होने के लिए रिंकू धवन, आयशा खान, अभिषेक कुमार और नील भट्ट नॉमिनेटेड हैं। इसी के साथ अब शो को एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है, जिसके चलते शो का ग्रैंड फिनाले भी 28 जनवरी को होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article