टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आयशा खान को लाने के लिए Abhishek Malhan ने लगाई मेकर्स को लताड़, मुनव्वर को किया सपोर्ट

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan Angry On Makers: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस में मुनव्वर फारूकी की कथित एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान की एंट्री होने वाली है। इस बात के लिए अभिषेक मल्हान ने मेकर्स को लताड़ लगाई है।

Image

अभिषेक मल्हान ने लगाई बिग बॉस को लताड़

Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan Angry On Makers: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि शो की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। मेकर्स नए-नए कंटेस्टेंट्स को लाकर 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की टीआरपी रेटिंग बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही शो में आयशा खान की भी एंट्री होने वाली है, जिन्होंने मुनव्वर फारूकी पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने आयशा को प्रपोज किया था। आयशा खान की एंट्री से जहां मुनव्वर फारूकी के फैंस नाराज दिख रहे हैं तो वहीं अब अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने भी 'बिग बॉस 17' के मेकर्स को लताड़ लगाई है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखने जा रहीं आयशा खान (Ayesha Khan) खुद का नाम मुनव्वर फारूकी संग जोड़ने के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। वहीं एक यूजर ने अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) से भी शो में आयशा खान की एंट्री पर राय जानने की कोशिश की। ऐसे में अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस 17' के मेकर्स को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आयशा खान की एंट्री पर लिखा, "किसी की निजी जिंदगी को निशाना बनाने से ज्यादा बुरा आप क्या ही कर सकते हैं। मेकर्स के मुताबिक ये चीज एंटरटेनमेंट है। लेकिन उन्होंने ये बहुत ही घटिया कदम उठाया है। शो में रहने के लिए क्या करने की जरूरत है, पार्टनर या एक्स पार्टनर के काले-चिट्ठे खोलो।"

कौन है आयशा खान?

बता दें कि 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रकने जा रही आयशा खान (Ayesha Khan) ने मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आयशा को आई लव यू कहा था। लेकिन शो में आने के बाद उन्होंने सबके सामने ये जाहिर किया कि वह पहले से ही किसी और के साथ कमिटेड हैं। आयशा खान का कहना है कि वह मुनव्वर से माफी मंगवाना चाहती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article