टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने आखिर क्यों प्रियंका चाहर चौधरी को कहा ‘देवी’? देखें वीडियो...

Salman Khan Bashes Priyanka chahar Choudhary: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान प्रियंका चौधरी की क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान उन्हें ‘देवी’ कहेंगे और उनकी महानता के लिए उनको पूजने की बात करते दिखाई देंगे। इस सब की झलक लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिली।

Image

Bigg Boss 16

Salman Khan Bashes Priyanka chahar Choudhary: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लेटेस्ट एपिसोड के आखिर में हमने देखा कि सलमान खान प्रियंका को परी कहते हुए ‘परियांका’ नाम से बुलाते हैं। साथ ही उनके लिए एक अलग से सिहांसन लाया गया। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में ये बात जारी रहने वाली है। लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान उनकी क्लास लगाते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि प्रियंका चौधरी की क्लास अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को बचाने के लिए बजर न दबाने की वजह से लगाई जाएगी। सलमान खान उन्हें तंज कसते हुए ‘देवी’ कह कर बुलाएंगे और उनसे सवाल करेंगे कि उनका बजर दबाना सही और दूसरों का बजर दबाना गलत क्यों? इस पर प्रियंका जवाब देंगी कि वो अपने हाथों से अपने दोस्त को नहीं भेजना चाहती थीं। ऐसे में सलमान खान उन्हें देवी कह कर पूजने के लिए कहेंगे और साजिद के साथ अर्चना उनके सामने नाचते भी दिखई देंगे।

गौरतलब है कि बीते एक एपिसोड में बिग बॉस ने प्रियंका को प्राइस मनी के पच्चीस लाख वापस लाने और अंकित गुप्ता को घर से बाहर जाने से बचाने के बीच किसी एक को चुनने के लिए कहा। ऐसे में प्रियंका चौधरी ने ये कहते हुए कि वो अंकित को अपने हाथों से बाहर नहीं भेज सकती हैं। सलमान खान अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका के इस कदम के लिए ही उनकी क्लास लगाते दिखाई देंगे और उन्हें महान बताएंगे। वहीं लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी ने “My Glam” कांटेस्ट जीत लिया है। जिसके लिए उन्हें 25 लाख रुपए और श्रद्धा कपूर के साथ एक ऐड में फीचर होने का मौका मिलेगा।

End of Article