टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने शालीन के प्यार को लेकर किया सवाल, एक्ट्रेस की मां बोलीं- कोई प्यार नहीं है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 11, 2023, 08:56 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आ रहे हैं। घर में टीना दत्ता की मां की एंट्री हो चुकी हैं। टीना ने अपनी मां से शालीन भनोट के प्यार को लेकर सवाल किया। एक्ट्रेस की मां ने कहा कि ये सब नाटक है। वो तुमसे प्यार नहीं करता है।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है। घर में टीना दत्ता (Tina Datta) की मां मधुमिता की एंट्री हो चुकी हैं। टीना अपनी मां से पूछती हैं कि क्या सच में शालीन मुझसे प्यार करता है। टीना अपनी मां से शालीन संग उनके रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करती हैं। टीना की मां ने शालीन से लेकर बाकी सदस्यों के बारे में खुलकर बात की। प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें टीना कहती हैं कि जब तक शालीन की मां यहां पर है मुझे कोई तमाशा नहीं चाहिए। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में टीना की मां जैसे ही एंट्री होती हैं। वो टीना का फेवरेट गाना गाती हैं। वो श्रीजिता डे को पीछे से गले लगाती है। उन्हें लगता है वो टीना है। बाद में टीना की मां अपनी बेटी को गले लगाती है और कहती हैं, 'टीना मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं जो 10 लड़के होकर नहीं कर पाए वो तूने अकेले कर दिखाया'।

टीना अपनी मां के साथ सोफे पर बैठी हुई होती है और पूछती हैं कि मां आपको क्या सच में लगता है कि शालीन मुझसे प्यार करता है। उनकी मां कहती हैं 'नहीं, कोई प्यार व्यार करता है'। शालीन के मां के आते ही टीना कहती हैं मुझे कोई तमाशा नहीं चाहिए। इस पर टीना की मां कहती हैं तू टैशन मत लें। मैं तेरी मां हूं। तू मेरी बेटी है। तू मेरी मां नहीं है।

टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिलेशनशिप को लेकर वीकेंड पर शो के होस्ट सलमान खान ने कई सवाल उठाए थे। सलमान ने कपल के न्यू ईयर पार्टी में इंटीमेट डांस को लेकर फटकार लगाई थी। हालांकि टीना ने सलमान के सामने कहा था कि उनके दिल में शालीन के लिए कोई फीलिंग्स नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article