टीवी मसाला

Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer की फीस में होगी 50 प्रतिशत की कटौती!! मेकर्स ने इस कारण घटाई अदाकारा की फीस

Sumbul Touqeer to reduce her fees: एक मीडिया पोर्टल की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की प्रतियोगी सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) को अपनी फीस 50 प्रतिशत घटानी पड़ेगी क्योंकि शो की टीआरपी बहुत अच्छी नहीं रही है। शो को कुछ हफ्तों का एक्सटेंशन जरूर मिला है लेकिन मेकर्स ने सुंबुल को फीस घटाने को कहा है।

Image

Sumbul Touqeer की फीस में होगी 50 प्रतिशत की कटौती

Sumbul Touqeer to reduce her fees: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 को 5 हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) से मेकर्स को जिस तरह की टीआरपी की उम्मीद थी, वैसी टीआरपी यह शो लाने में नाकामयाब रहा है। ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि शो को कुछ दिन का एक्सटेंशन दिया जाए ताकि इसकी टीआरपी में थोड़ा सुधार आ सके। मेकर्स ने शो का फिनाले कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाया है, यह दर्शकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि वो अपने पसंदीदा प्रतियोगी को कुछ वक्त के लिए और घर के अंदर देख पाएंगे लेकिन बताया जा रहा है कि अदाकारा सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के लिए यह फैसला बहुत अच्छा साबित नहीं होने वाला है। इसका कारण है कि सुंबुल तौकीर को अपनी फीस में कुछ कटौती देखनी पड़ेगी। सुंबुल तौकीर बिग बॉस 16 की सबसे महंगी अदाकारा हैं, जिनको मेकर्स ने इसलिए साइन किया था ताकि वो दर्शकों का ज्यादा से ज्यादा मनोरंजन करें लेकिन अदाकारा यह करने में नाकामायब रही हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि सुंबुल तौकीर को अपनी फीस में कितने प्रतिशत की कटौती करनी पड़ेगी तो हम बता दें कि मेकर्स ने उनसे हर हफ्ते फीस में 50 प्रतिशत की कटौती करने की शर्त रखी है। सुंबुल तौकीर एक एपिसोड का 12 लाख रुपये लेती हैं। 50 प्रतिशत की कटौती के बाद यह फीस 6 लाख रुपये हो जाएगी।

बिग बॉस को कई बार एक्सटेंशन मिला है लेकिन मेकर्स ने कभी भी किसी प्रतियोगी की फीस नहीं घटायी है। ऐसा पहली बार होने वाला है कि कोई प्रतियोगी अपनी फीस घटाने जा रहा है। सुंबुल तौकीर बिग बॉस 16 जीतेंगी या नहीं, यह तो पता नहीं है लेकिन इतना जरूर पक्का हो गया है कि वो इतिहास बना कर जाएंगी। अभी तक बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी प्रतियोगी को खराब टीआरपी का खामियाजा इस तरह भुगतना पड़ा हो।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article