टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान को नीचा दिखाने पर लगी साजिद खान की क्लास, अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे ने सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 09:55 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान कई दफा सुंबुल तौकीर खान के साथ मस्ती मजाक में काफी कुछ गलत बोलते हुए नजर आते हैं। सुंबुल तौकीर खान को भी इस बात का बुरा लगता है लेकिन वह साजिद को उलटा जवाब देने से हिचकिचाती हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में साजिद के खिलाफ उनके दोस्त भी बोलते नजर आए हैं।

Image

Bigg Boss 16 Sajid khan and sumbul touqeer khan

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद खान को मिली सुंबुल का मजाक उड़ाने की सजा।
  • अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे ने दिया सुंबुल का साथ।
  • सुंबुल तौकीर खान के अंकल ने भी अपने लिए बोलने की नसीहत दी है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान (Sajid Khan) पर आरोप लगाया जाता है कि वह अपनी छवि सुधारने के लिए ही इस शो में आए हैं। हालांकि अभी तक इसका उलटा ही होता नजर आ रहा है। साजिद खान कई दफा सुंबुल तौकीर खान के साथ मस्ती मजाक में काफी कुछ गलत बोलते हुए नजर आते हैं। जिसपर बिग बॉस फैंस ने भी आपत्ति जताई है। खुद सुंबुल तौकीर खान को भी इस बात का बुरा लगता है लेकिन वह साजिद को उलटा जवाब देने से हिचकिचाती हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा ने साजिद कान के मुंह पर ही काफी कुछ बोल दिया है। सुंबुल के अंकल ने साफ कहा कि अगर तुझे साजिद खान की किसी बात का बुरा लगता है तो चुप मत बैठा कर साफ उनके मुंह पर कह दिया कर कि मुझे यह मजाक अच्छा नहीं लग रहा है। खुद मंडली के बाकी लोग भी सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा की इस बात का सपोर्ट करते नजर आए हैं।

साजिद के खिलाफ हुए अब्दु और शिव ठाकरे

साजिद खान के बारे में बात करते हुए कल के एपिसोड में अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे में उनकी बुराई करते नजर आए हैं। अब्दु रोजिक कहते हैं, 'बाहर साजिद ब्रो की इमेज काफी खराब है, यह बाकी कंटेस्टेंट का मजाक उड़ाते हैं जिस वजह से काफी लोग इन्हें हेट करते हैं।' इसके साथ ही शिव ठाकरे ने अब्दु की बात से हामी मिलाते हुए कहा, 'साजिद सर को सुंबुल की पर्सनैलिटी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, कि वह कैसे चलती है कैसे नाचती है। खासकर उसके पापा के बारे में बोलते हुए वह कुछ ज्यादा ही मजाक करते हैं।'

बिग बॉस के घर से बेघर होंगे साजिद खान

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि साजिद खान इसी वीकेंड का वार पर घर से बेघर हो जाएंगे, क्योंकि बिग बॉस के साथ उनका कॉन्ट्रेक्ट अब समाप्त हो गया है। इसके साथ ही कुल 4 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से श्रीजिता डे, दर्शकों के सबसे कम वोट मिलने की वजह से बाहर हो जाएंगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article