Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट बस किसी भी तरह गेम में बना रहना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और एमसी स्टेन (MC Stan) जैसे कुछ कंटेस्टेंट बिग बॉस में आकर पछता रहे हैं और किसी भी तरह बस बाहर जाना चाहते हैं। एमसी स्टेन तो बीते कुछ हफ्तों से लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान ने भी इस बात की इच्छा जाहिर की है। साजिद खान और एमसी स्टेन से बात करते हुए सुंबुल ने इस बात को माना कि बिग बॉस में आना उनका सबसे गलत फैसला था। सुंबुल की इस बात पर हामी भरते हुए एमसी स्टेन ने कहा मुझे भी ऐसा ही लगता है।
साजिद खान ने खरी-खोटी सुनाई
बिग बॉस के बारे में बात करते हुए सुंबुल तौकीर खान ने कहा, ‘बिग बॉस का ऑफर स्वीकार करना मेरा सबसे गलत फैसला था, बाहर ही ठीक थी मैं यहां पर तो पता नहीं क्या ही कर रही हूं। मेरे लिए बिग बॉस में आना फायदा नहीं बल्कि बड़ा नुकसान बन रहा है।’ जिस पर बात करते हुए एमसी स्टेन ने कहा, ‘मुझे भी यही लगता है। मैं भी अगर बाहर होता तो अपने गानों पर काम कर सकता था, मेरे तो करीब 8 महीने खराब हो गए।’ इस बारे में बात करते हुए सुंबुल के आंसू निकल आते हैं। जिसके बाद साजिद खान उन्हे सुनाने लगते हैं। साजिद कहते हैं इसी वजह से पूरा घर तुम्हें पसंद नहीं करता, तुम बात-बात पर रोने लगती हो।
बता दें बिग बॉस के इस सीजन को भी कुल 4 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब बिग बॉस का फिनाले 12 फरवरी को होना है। इस खुशी में बिग बॉस ने घरवालों के लिए पिज्जा पार्टी का भी इंतजाम किया और गाना भी बजाया।
