टीवी मसाला

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बौखलाईं टीना दत्ता, शालीन भनोट को गले से लगाया

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 8, 2022, 10:30 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब वाइल्ड कार्ड एंट्री का दौर शुरू हो गया है। बिग बॉस के घर में विकास मानकतला की वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ ही घर में श्रीजिता डे की दोबारा एंट्री होने वाली हैं। जिसके बाद अब टीना दत्ता बौखला गई हैं और बिग बॉस के कह रही हैं कि क्या आपको मेंरी खुशी बर्दाश्त नहीं होती।

Image

Bigg Boss 16: Shreejita de and Tina Dutta

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस में होगी दो वाइल्ट कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री।
  • श्रीजिता डे बिग बॉस के घर में दोबारा आने वाली हैं।
  • टीना दत्ता और श्रीजिता डे के बीच होगी जमकर लड़ाई।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री (Bigg Boss Wild Card Entry) को लेकर चर्चा हर तरफ हो रही हैं। बिग बॉस के घर में टीवी एक्टर विकास मानकतला (Vikas Manaktala) वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं, जिसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Shreejita De) की भी शो में दोबारा एंट्री होने वाली हैं। यह बात जग जाहिर है कि टीना दत्ता और श्रीजिता डे की आपस में नहीं बनती है। जिससे यह तो साफ हो गया है कि टीना को श्रीजिता की एंट्री रास नहीं आ रही है। श्रीजिता की एंट्री से बाद अब टीना दत्ता बौखलाने वाली हैं और बिग बॉस से कहती हुई नजर आ रही हैं कि क्या आपको मेंरी खुशी बर्दाश्त नहीं होती है। बिग बॉस में श्रीजिता की वाइल्ड कार्ड एंट्री से मनोरंजन का डोज हाई होने वाला है। घर में बवाल और हंगामा अपने चरम पर हो जाएगा।

बिग बॉस के घर होगा जमकर बवाल

एक बार फिर दो जानी दुश्मन टीना दत्ता और श्रीजिता डे बिग बॉस के घर में आममे-सामने होने वाले हैं। दोनों के बीच दुश्मनी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दरअसल बिग बॉस 16 में श्रीजिता डे की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें श्रीजिता की वाइल्ड कार्ड एंट्री से टीना दत्ता काफी असहज नजर आ रही हैं। श्रीजिता आते ही शालीन को कसकर गले से लगा लेती हैं। इन सबके बीच टीना का चेहरा देखने वाला होता है। वह काफी परेशान और बेबस नजर आती हैं। टीना बिग बॉस से कहती हैं, 'आपको मेरी खुशी बर्दाश्त नहीं होती है बिग बॉस'। इस बीच श्रीजिता, टीना से कहती हैं, 'तुम पूरी तरह से नेगिटिव एनर्जी से भरी हुई है। प्लीज मुझसे दूर रहना'।

बता दें बिग बॉस के घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। एक तरफ श्रीजिता डे दोबारा घर में नजर आने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर टीवी एक्टर विकास मानकतला भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article