टीवी मसाला

Bigg Boss 16: मंगेतर को देख खुशी से पागल हुईं श्रीजिता डे, नेशनल टेलीवीजन पर किया Kiss, देखें वीडियो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2023, 10:50 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आज टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) के मंगेतर माइतल बीपी घर में एंट्री लेने वाले हैं। अपने मंगेतर को देख श्रीजिता डे खुशी से पागल हो जाती हैं और नेशनल टेलीविजन पर माइकल को किस कर देती हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Sreejita De and Michael BP

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे के मंगेतर एंट्री लेने वाले हैं।
  • मंगेतर को देख श्रीजिता खुशी से पागल हो जाती हैं।
  • श्रीजिता डे ने अपने मंगेतक को नेशनल टेलीविजन पर किस किया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में फिलहाल फैमिली वीक चल रहा है। आज बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) के मंगेतर माइतल बीपी एंट्री लेने वाले हैं। इसके साथ ही सौंदर्या शर्मा की मां और सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा भी घर में नजर आने वाले हैं। इस बीच अपने मंगेतर को देख श्रीजिता डे खुशी से पागल हो जाती हैं और नेशनल टेलीविजन पर माइकल को किस कर देती हैं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिग बॉस का यह नया प्रोमो काफी मजेदार है और तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस बीच सौंदर्या शर्मा अपने मां को देख इमोशनल हो जाती हैं और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा भी काफी मजाकिया लग रहे हैं। बिग बॉस में आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

श्रीजिता डे ने मंगेतर को किया किस

टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) की प्रेम कहानी अब जग जाहिर हो गई है। बिग बॉस के फैमिली वीक में श्रीजिता डे से मिलने के लिए उनके मंगेतर माइकल बीपी घर में बड़े ही अलग अंदाज से एंट्री लेते हैं। वह घर के दरवाजे पर एक पानी के ग्लास को अपने पैर से गिराते हैं जो एक शादी के बाद की रश्म है। इसके साथ ही जैसे ही बिग बॉस श्रीजिता डे को रिलीज करते हैं तो वह सीधा माइकल को गोद में कूद जाती हैं और उन्हे किस भी करती हैं। इस बीच उनका यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं बिग बॉस फैंस श्रीजिता को ओवर एक्साइडेट बता रहे हैं।

बिग बॉस से बाहर जाते करेंगे शादी

श्रीजिता डे बिग बॉस के घर में ही इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह यहां से बाहर जाने के बाद माइकल से शादी करने वाली हैं। इस बीच माइकल एक दिन तक श्रीजिता डे के साथ बिग बॉस के घर में ही रहने वाले हैं। दोनों को एक साथ घर में देखना काफी मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article