Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने धमाका कर दिया है। घर में श्रीजिता डे (Sreejita De) को दोबारा देखकर कुछ अपनी खुशी नहीं रोक पाए तो टीना दत्ता अपने आंसू और गुस्सा। घर में जैसे ही श्रीजिता डे घर में एंट्री लेती हैं, वैसे ही टीना को टारगेट करने लगती हैं और लगातार उन्हें बुरा-भला कहने लगती हैं। शुरुआत में श्रीजिता को बिग बॉस एक योगा ट्रेनर के रूप में बुलाते हैं। जो योग के साथ ही घर वालों को कीमत सलाह भी देती हैं। वह इस योगा सेशन के लिए निमृत, अंकित, सुंबुल और टीना को बुलाती हैं। टीना को छोड़कर वह सभी कंटेस्टेंट से हंसकर बात करती हैं गले मिलती हैं। हालांकि श्रीजिता, टीना के साथ अपनी दुश्मनी ठीक करने के बिल्कुल मूड में नहीं दिख रही हैं।
‘तुम्हारा दिल बहुत काला है’
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में जैसे ही टीना दत्ता, योगा रूम में एंट्री लेती हैं। वह श्रीजिता के साथ बंगाली में बात करना शुरू कर देती हैं और उनकी ओर गले मिलने के लिए पहुंचती हैं। हालांकि श्रीजिता उन्हें रोक देती हैं और गले भी नहीं मिलतीं। इसके बाद वह टीना को काफी भला-बुरा कहती हैं, उनको काले दिल का व्यक्ति तक बोल देती हैं। इसके बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि श्रीजिता सिर्फ योग गुरु ही नहीं बल्कि एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हैं। घर में श्रीजिता की एंट्री के बाद से ही टीना अपने आप को काफी अकेला महसूस करती हैं। कुछ समय बाद उनकी सौंदर्या से भी खाने को लेकर बहस हो जाती है।
टीना दत्ता ने जमकर बहाए आंसू
श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा से हुई बहस का नतीजा यह होता है कि टीना अंदर से बुरी तरह टूट जाती हैं और बुरी तरह रोने लगती हैं। शालीन उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं लेकिन शायद ही पहले टीना कभी इस तरह से रोई हों। उनको इस हालत में देखकर खुद साजिद खान से भी रहा नहीं जाता और उन्हें चुप करवाने की कोशिश करने लगते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि आने-वाले एपिसोड में टीना और श्रीजिता की दोस्ती क्या गुल खिलाती है।
MC Stan और टीना को घर जाना है
इस बीच लड़ाई झगड़ों से परेशान आकर एमसी स्टेन और टीना दत्ता यह बात करते हुए नजर आते हैं कि उन लोगों को अपने घर वापस जाना है। अगर उनमें से कोई एक इस हफ्ते घर से बेघर हो जाता है तो वह इंस्टाग्राम पर लाइव जाकर दूसरे के फैंस से गुजारिश करेगा कि उन्हें वोट ना करें। इस बीत दोनों किसी व्यक्ति का भी नाम ले रहे थे कि उसे बोल देना वो मुझे यहां से बाहर निकाल लेगा।
