Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कुछ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक शिव ठाकरे (Shiv Thakre) ने अपनी लव लाइफ से पर्दा उठा लिया है। वैसे तो उनकी लव स्टोरी पूरे महाराष्ट्र में फेमस है लेकिन अभी भी बाकी हिस्सों के लोग शिव ठाकरे की पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। बीते दिन साजिद खान और टीना दत्ता से बात करते हुए शिव ठाकरे ने अपनी इमोशनल लव स्टोरी के बारे में बताया है। दरअसल शिव ठाकरे की यह प्रेम कहानी बिग बॉस मराठी में शुरू हुई जहां शिव, एक्ट्रेस वीना जगपात से मिले और उनसे प्यार कर बैठे। दोनों की लव लाइफ बिग बॉस मराठी के घर में काफी सुर्खियों में रही। हालांकि शिव ठाकरे ने खुलासा किया कि 7 महीने पहले ही दोनों अलग हो गए हैं।
वीना के नाम का टैटू भी गुदवाया
अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए शिव ठाकरे ने टीना और साजिद को वो टैटू भी दिखाया जो उन्होंने वीना के नाम का बनवाया था। शिव ने कहा, ‘बिग बॉस मराठी में उन्होंने कहा कि अगर तुम वीना से सच में प्यार करते हो तो क्या उसके नाम का टैटू गुदवा सकते हैं। मैने टैटू करवा लिया।’ इसके साथ ही आगे शिव ठाकरे ने कहा, ‘साजिद सर आप तो जानते हो मैं फिटनेस के बारे में कितना सोचता हूं मैं कभी अपना नाम भी नहीं गुदवा सकता लेकिन मैंने उसके नाम का टैटू करवा लिया।
साजिद खान भी हो गए हैरान
शिव की लव स्टोरी सुनने के साथ ही साजिद भी हैरानी में पड़ गए। साजिद ने कहा, ‘मतलब तू सिंगल है। पर तूने तो कहा था बाहर तेरी गर्लफ्रेंड है’। जिसका जवाब देते हुए शिव ने कहा, ‘नहीं सर पहले थी अब तो मैं सिंगल ही हूं’। इस बीच टीना कहती हैं कि उन्हें नहीं लगता कि बिग बॉस के घर में किसी को प्यार हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘हां ऐसा जरूर हो सकता है कि आप किसी को पसंद करने लगे लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको सीधा प्यार ही हो जाएगा। क्योंकि यहां आपको नहीं पता चलेगा कि वो इंसान बाहरी दुनिया में कैसा है।
बता दें इस हफ्ते टीना दत्ता, निमृत कौर आहलूवालिया, एमसी स्टेन और सुंबुल तौकीर खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं। वोटिंग लाइन पहले ही शुरू कर दी गई हैं। आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोट कर सकते हैं।
