टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और निमृत कौर के रिश्ते में आएगी दरार? श्रीजिता डे बनेंगी वजह!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 09:14 AM IST

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच नजदीकियां बीते काफी समय से साफ-साफ देखी जा सकती हैं। हालांकि जब से बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे ने दोबारा एंट्री ली है, तभी से शिव और श्रीजिता भी काफी करीब आ गए हैं। कई मौकों पर शिव उनसे फ्लर्ट करते भी नजर आए हैं।

Image

Shreejita De, Shiv Thakare and Nimrit Kaur

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीजिता के चलते शिव और निमृत के रिश्ते में आई दरार।
  • शिव और श्रीजिता की नजदीकियां बढ़ रही हैं।
  • कई बार शिव उनके साथ फ्लर्ट भी करते नजर आते हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में रिश्तों को बनना और टूटना लगा ही रहता है। इस घर में फैंस ने कई बेहद मजबूद दोस्तियों को भी दुश्मनी में बदलते हुए देखा है। इस सीजन में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) की दोस्ती भी फैंस को काफी पसंद आती है, कई मौकों पर ऐसा भी नजर आया है कि दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए हों। हालांकि ना तो अभी तक शिव ने और न हीं निमृत ने एक दूसरे के लिए फीलिंग्स की बात सामने रखी है। अब कहानी में एक ट्विस्ट आ सकता है। जब से बिग बॉस के घर में श्रीजिता डे (Shreejita De) ने दोबारा एंट्री ली है, तभी से शिव और श्रीजिता भी काफी करीब आ गए हैं।

कई मौकों पर शिव उनसे फ्लर्ट करते भी नजर आए हैं। इस वजह से यह उम्मीद जताई जा रही हैं कि श्रीजिता और शिव की बढ़ती नजदीकियों से निमृत और शिव के रिश्ते में दरार आ सकती है।

क्या टूट जाएगा शिव और निमृत का रिश्ता?

हाल ही में शिव और श्रीजिता के बीच एक बातचीत हो रही थी, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीत कुछ खिचड़ी पक रही हैं। दरअसल श्रीजिता डे, शिव से कहती हैं, जब भी मैं तुम्हारे साथ बैठती हूं तो तुम्हारी सारी बातें मुझे सही लगती हैं। यही वो वजह है कि मैं प्रियंका के साथ बैठती हूं ताकी आपके खिलाफ हो सकूं।'

इसके बाद शिव ने श्रीजिता को आंख मारते हुए पास में बैठने के लिए कहा। शिव ने श्रीजिता से कहा कि उसे ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है, उन दोनों के रिश्ते में ऐसी कुछ बाते हैं जो पहले अधूरी रह गई थीं, अब उन बातों को वह पूरा करेगा।

बिग बॉस के फैंस शिव को समझने में नाकामयाब हो गए हैं, एक तरफ वह निमृत के साथ काफी क्लोज नजर आते हैं वहीं दूसरी और श्रीजिता डे के साथ उनकी दोस्ती भी लगातार बढ़ रही है। अब देखना होगा कि शिव और श्रीजिता की नजदीकियों से निमृत किस तरह रिएक्ट करती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article