Bigg Boss 16: इस साल के पहले ही दिन घर के 7 सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के असली रंग दिखाई दिए। शालीन भनोट, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, साजिद खान, सौदर्या शर्मा और श्रिजीता डे और अर्चना गौतम नॉमिनेट हुई। नॉमिनेशन के बाद साजिद खान (Sajid Khan) की प्रियंका चौधरी, सौंदर्या शर्मा और श्रिजीता डे से झगड़ा हो जाता है। घर के इन सदस्यों का मानना था कि नॉमिनेश का असर साजिद खान पर साफ दिखाई देता है और इस बात को लेकर उनकी सबसे बहस हो जाती है।
साजिद ने बहस के दौरान सभी घरवालों को चैलेंज देते हुए कहा कि तुम सब चाहो तो मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट करते रहो। लेकिन इसके बावजूद 12 फरवरी को फिनाले में खड़ा रहूंगा। इस चैलेंज को सुनने के बाद सभी घरावाले काफी शॉक्ड रह गए। अब इस मामले में शेखर सुमन ने जवाब दिया है।
शेखर सुमन ने निकाली साजिद खान की अकड़

shekhar suman (1)
शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, इतना अहंकार ठीक नहीं है पारो। हालांकि शेखर ने अपने ट्वीट में किसका भी नाम नहीं लिखा है। साजिद खान इससे पहले भी नॉमिनेशन के बाद इस तरह की बातें कह चुके हैं। घर में शिव ठाकरे के बाद नया कैप्टन चुना जाने वाला है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी प्रियंका और साजिद में जमकर लड़ाई होती है। इस दौरान साजिद कहते हैं मैं संचालक हूं। मैं अपनी बात बोल सकता हूं। घर में न्यू ईयर के पहले ही दिन से तेवर बदले हुए है। इस हफ्ते प्रियंका चौधरी, निम्रत, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे नॉमिनेशन से सेफ है। इन्हीं चारों सदस्यों के बीच कैप्टेंसी का टास्क होगा। क्या प्रियंका बनेगी इस नए साल में घर की पहली कैप्टन। प्रियंका घर की स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। एक्ट्रेस को फैंस का भरपूर साथ मिल रहा है।
