Shalin Bhanot, Tina Datta and Sumbul Touqeer Fight: बिग बॉस का 16वां सीजन राशन और लव-एंगल के इर्द-गिर्द ही घूमता दिखाई दे रहा है। इस सीजन में अब तक टास्क के अलावा कंटेस्टेंट्स को राशन के लिए ही लड़ते हुए देखा गया है। वहीं दूसरी ओर घर में शालीन भनोट-टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा-गौतम विज और प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता के बीच चल रहा लव एंगल खूब चर्चा में है। बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कल के एपिसोड में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर के बीच बहस होती दिखाई दी। कल के एपिसोड में टीना दत्ता ने बताया कि उन्होंने शालिन भनोट की हुडी बिना उनसे पूछे ही पहनी थी। सुंबुल तौकीर द्वारा टीना दत्ता को राशन देने से इनकार करने के बाद और हंगामा हुआ।
टीना दत्ता ने कहा कि सुंबुल किचन में बॉस बनती है। इस बात को सुनने के बाद टीना भड़क जाती हैं। टीना ने शालिन भनोट से कहा कि वो कहते रहते हैं कि सुंबुल तौकीर निर्दोष है लेकिन ऐसा नहीं है। इसी बात को लेकर घर में दोनों अदाकाराओं के बीच लंबी बहस होती है। सुंबुल तौकीर परेशान है क्योंकि शालिन भनोट ने नॉमिनेशन में उन्हें नहीं बचाया। दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक भी होती है। शालिन भनोट सुंबुल तौकीर से कहता है कि वह यहां दो महिलाओं के लिए नहीं बल्कि अपने लिए खेलने आया है। कल टीना दत्ता ने शालिन भनोट से सख्ती से कहा कि वे घर के अंदर सिर्फ दोस्त हैं। उसने कहा कि वह एक महिला है और शो में रहते हुए अपने करैक्टर पर कोई कलंक नहीं चाहती।
सुंबुल तौकीर के बर्ताव को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देने भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरे आपने प्रोमो फिर से नहीं देखा, सुंबुल शालीन से गुस्सा है क्योंकि अभिनेता ने उनकी जगह टीना को चुना था। सुंबुल को शालीन और टीना की बॉन्डिंग से जलन हो रही है।' आज यह देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किन-किन सदस्यों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकती है।
