Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फैमिली वीक (Bigg Boss 16 Family Week) से मनोरंजन का डोट बिलकुल हाई हो गया है। इस बीच बिग बॉस के बीते एपिसोड में शालीन भनोट की मां और टीना दत्ता की मां के बीच कुछ अनबन होती नजर आई। शालीन भनोट अपनी मां के साथ गेम के मसले पर बात कर रहे थे, तब ही वहां से टीना दत्ता की मां गुजरती हैं। जिनको देखकर शालीन भनोट माफी मांगते हुए कहते हैं, मैं अपनी मां से ही बात कर रहा हूं आपसे मिलने का तो वक्त ही नहीं मिला। जिसके साथ ही वह टीना दत्ता की मां के पैर भी छूने लगते हैं। टीना दत्ता की मां उन्हें पैर छूने से मना करते हुए कहती हैं कि अपनी मां के सामने किसी और के पैर नहीं छूने चाहिए। इसके बाद शालीन की मां भी उनसे गुस्सा हो जाती है।
शालीन भनोट की मां को लगी मिर्ची
टीना दत्ता की मां, शालीन भनोट को काफी कुछ भला बुरा कहती है, वह टीना दत्ता को नीचे गिराने तक का आरोप लगती हैं। टीना दत्ता की मां कहती है, ‘कभी किसी को इतना नीचे नहीं गिराना चाहिए कि बाद में गुद को ही तकलीफ होने लगे।’ जिस पर शालीन भनोट कहते हैं अब जैसा भी बाहर दिख रहा है वो तो बाहर जाकर ही हमें पता चलेगा। शालीन भनोट, टीना की मां के पैर छूते हैं, जिससे उनकी मां काफी नाराज हो जाती हैं। शालीन भनोट की मां कहती हैं, ‘इसकी क्या जरूरत थी, क्या हम दिल और फीलिंग्स के बिना इस गेम को खेल सकते हैं प्लीज।’ जिसके साथ ही शालीन भनोट कहते हैं, ‘अरे मम्मी कोई बात नहीं मैने थोड़ी इज्जत दे दी है बस।’
‘मैं जीतकर ही बाहर आउंगा’
अपनी मां से बात करते हुए शालीन भनोट कहते हैं, ‘पापा से कह देना बिग बॉस की ट्रॉफी रखने के लिए घर पर एक अलग से जगह बनवा लें, मैं बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर ही अब बाहर आउंगा।’ बता दें बिग बॉस के बीते एपिसोड में श्रीजिता डे के मंगेतर, सुंबुल तौकीर खान के बड़े पापा और सौंदर्या शर्मा की मां ने बिग बॉस में एंट्री ली है।
बता दें इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल एविक्शन होने वाला है, जिसके साथ ही बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि श्रीजिता डे और साजिद खान इस हफ्ते बिग बॉस के घर को अलविदा कह देंगे।
