Bigg Boss 16: टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का गुस्सा काफी बुरा है। बिग बॉस के घर में खुद शालीन भनोट इस बात को मान चुके हैं। अब बिग बॉस के 28 दिसंबर 2022 के एपिसोड से पहले एक प्रोमो (Bigg Boss New Promo) जारी किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में शालीन भनोट बाकी कंटेस्टेंट पर आग बबूला होते नजर आ रहे हैं। उनके सब्र का बांध टूट जाता है और वह घर की चीजों को पटकने लगते हैं और तोड़-फोड़ मचा देते हैं। इस बीच वह बिग बॉस से मुख्य दरवाजा खोलने की मांग करते हैं। शालीन भनोट उन्हें जल्द जल्द कन्फेशन रूम में बुलाने की भी बात कहते हैं।
शालीन भनोट ने की तोड़-फोड़
बिग बॉस के प्रोमो में शालीन भनोट की यह अवतार देख फैंस को थोड़ी हैरानी जरूर हो रही है। इस प्रोमो में शालीन भनोट अचानक खड़े होते हैं और घर में तोड़-फोड़ करने लगते हैं। इस बीच शालीन कहते हैं, ‘बिग बॉस मुझे कन्फेशन रूम में बुलाओ आपसे बात करनी हैं, मैं यहां बेइज्जती कराने आया हूं। अब इससे ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। ये दरवाजा जल्दी खोलो मुझे बाहर जाना है।’ इस बीच साजिद खान और टीना दत्ता उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।
क्यों फूटा शालीन भनोट का गुस्सा?
विकास मानकतला और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहस बाजी के बाद शालीन भनोट अपना आपा खो बैठते हैं और इमोशनल हो जाते हैं। इस बीच वह साजिद खान को गले लगाते भी नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि अर्चना गौतम और विकास की लड़ाई अब काफी आगे बढ़ गई है इसे जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए।
बता दें इस बीच बिग बॉस शालीन को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और पूछते हैं कि अपनी बात कहने के लिए तोड़-फोड़ करने की क्या जरूरत हैं शांति से भी अपनी बात रखी जा सकती है।
