टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट को अकेला देख पसीजा EX-वाइफ दलजीत कौर का दिल, एक्टर के सपोर्ट में कही ये बात

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 25, 2023, 08:14 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट अब काफी अकेला पड़ गए हैं, घर में उनसे बात करने के लिए भी कोई तैयार नहीं है। जिसके बाद अब शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने उन्हें सपोर्ट किया है और एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

Image

Shalin Bhanot and Daljiet Kaur

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट की हालत देख पसीजा दलजीत कौर का दिल।
  • दलजीत कौर ने शालीन भनोट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
  • उन्होंने अपने पास्ट को लेकर भी काफी कुछ कहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में बीते वीकेंड का वार पर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को जमकर टारगेट किया गया है। सलमान खान से लेकर घर के बाकी कंटेस्टेंट ने भी उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई है। जिसके बाद अब बिग बॉस के घर में शालीन भनोट बिलकुल अकेला पड़ गए हैं। उनके पास फिलहाल कोई बात करने के लिए भी नहीं है। बिग बॉस के बीते एपिसोड में उन्होंने प्रियंका चौधरी और टीना दत्ता से बात करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद दोनों ने ही साफ मना कर दिया था। बिग बॉस के घर में फिलहाल शालीन भनोट की हालत काफी खराब हो गई है। वह एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के सामने रोने भी लग गए। इस बीच अब उनकी एक्स-वाइफ दलजीत कौर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा है।

‘बिग बॉस का घर आसान नहीं है’

शालीन भनोट को लेकर दलजीत कौर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘'बिग बॉस को खत्म होने में बस कुछ ही हफ्ते बाकी रह गए हैं। शालीन मैं तुम्हें बहुत शुभकामनाएं देती हूं। शांत रहो, धीरज रखो और स्ट्रांग रहो।' इसके बाद दलजीत कौर ने एक और नोट शेयर किया, ‘यह किसी ऐसे व्यक्ति के लिए एक नॉर्मल सी प्रार्थना है जिसे मैं जानती हूं। मुझे पता है कि बिग बॉस का घर बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मेरी शुभकामनाएं से यह मतलब नहीं है कि में अतीत का सब भूल गई हूं। यह मेरे और मेरे बेटे के लिए एक काफी मुश्किल सफर रहा है, लेकिन सालों बाद मैंने उसके लिए एक विश भेजी है और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है।’

Daljiet Kaur

Daljiet Kaur

Daljiet Kaur on Shalin Bhanot

Daljiet Kaur on Shalin Bhanot

इसके साथ ही दलजीत ने लिखा, ‘मेरा अतीत मेरी लाइफ के अंत तक बना रहेगा और हर बार जब मैं पीछे मुड़कर देखूंगी तो यह मेरे लिए परेशान करने वाला ही होगा। लेकिन, मैं जीवन में आगे बढ़ना चाहती हूं। इसलिए मैंने शालीन के लिए विश करने का फैसला किया है।’

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं, जिसमें शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट के बीच काफी गरमा गरमी देखने को मिली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article