Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) बिग बॉस के घर में एक दूसरे के बड़े दुश्मन बन गए हैं। फिलहाल एक ऐसी स्थिति है जहां दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते हैं। बिग बॉस के वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने शालीन भनोट और टीना दत्ता को काफी खरी-खोटी सुनाई थी और एक दूसरे के बारे में भला-बुरा न बोलने की नसीहत दी थी। वीकेंड का वार के बाद से ही बिग बॉस के घर में शालीन भनोट बिलकुल अकेला पड़ गए हैं। एक तरह जहां टीना दत्ता को एक दोस्त के रूप में प्रियंका चौधकी का साथ मिल गया है, वहीं शालीन भनोट से कोई बात करने के लिए भी तैयार नहीं है। बिग बॉस के बीते एपिसोड में शालीन, मंडली के सामने इसी बात का दुखड़ा रोते हुए नजर आए हैं, इस बीच निमृत कौर आहलूवालिया से बात करते हुए, शालीन भनोट ने टीना के बारे में काफी कुछ कहा है।
'मैं टीना का फ्यूचर बर्बाद नहीं करना चाहता'
निमृत कौर आहलूवालिया से बात करते हुए शालीन भनोट ने कहा, 'इसने मेरे बारे में काफी भद्दी चीजें बोली हैं, इसने प्रियंका को बताया कि मैने इससे कुछ काफी गंदी चीज मांगी थी, इससे वो क्या बताया चाहती है। इस 105 दिनों में मैं भी इसके बारे में काफी कुछ जान चुका हूं लेकिन यहां वो सब बातें बोलकर मैं एक लड़की की इमेज खराब नहीं करना चाहता। मुझे पता है कि उसे यहा से जाकर शादी भी करनी है, लेकिन वो तलाक के बाद मेरी दूसरी जिंदगी को भी लगातार बर्बाद करने पर तुली हुई है।'
टीना दत्ता को मिला प्रियंका का साथ
बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता को प्रियंका चौधरी का साथ मिल गया है, वीकेंड का वार पर भी जब सलमान खान ने टीना की क्लास लगाई तो प्रियंका उनके पक्ष में बोलती नजर आई हैं। जिसके बाद बिग बॉस फैंस भी उनकी लगातार तारीफ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि शालीन भनोट अब आगे बिग बॉस के घर में किस तरह से गेम खेलते हैं।
