टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना और शालीन के रोमांस को पब्लिक ने कहा- पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट, घर में फिर शुरू होगी शाटीना की लव स्टोरी!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 2, 2023, 01:38 PM IST

Bigg boss 16: शालीन भनोट और टीना दत्ता का लव एंगल दर्शकों के साथ- साथ घरवालों को भी समझ नहीं आ रहा है। नए साल पर दोनों ने एक -दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते हुए किस किया था। सोशल मीडिया पर शाटीना ट्रेंड हो रहा है।

Image

shalin bhanot and tina datta (credit pic: instagram)

Bigg boss 16: बिग बॉस के घर में नए साल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के रिश्ते को लेकर कंटेस्टेंट्स ने अपनी राय दी। सोशल मीडिया पर शालीन और टीना की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने न्यू ईयर के खास मौके पर एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए रोमांटिक डांस किया था। आज के एपिसोड में दोनों के बीच झगड़ा होता है। टीना दत्ता अपने बेड पर रोती हुई नजर आती हैं और शालीन से कहती है कि मुझसे दूर रहो। इसके बाद शालीन अपना माइक उतार देते हैं। बिग बॉस शालीन पर नियमों का उल्लघन करने की वजह से काफी गुस्सा होते हैं।

शालीन और टीना के रिश्तेपर घरवालों ने रखी अपनी बेबाक राय। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है।प्रोमो में सभी घरवाले जोड़ी में शालीन और टीना के रिश्ते पर कन्फेशन रूम में राय देते हुए नजर आते हैं। जहां निम्रत ने दोनों को फेक कपल कहा। वहीं एमसी स्टैन ने कहा कि दोनों को लंबे समय बाद कोई शो मिला है, इसलिए काम पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। प्रियंका, अब्दू और साजिद खान ने भी दोनों के रिश्ते को फेक बताया है।

शालीन और टीना ने किया था रोमांटिक डांस

शालीन और टीना ने एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में रोमांटिक डांस किया था। दोनों ने एक- दूसरे को किस किया था। जब दोनों एक - दूसरे के क्लोज थे तब अर्चना ने शिव ठाकरे को प्वाइंट करते हुए दिखाया था। शाम में घरवाले दोनों के रिलेशनशिप पर बात करते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जोड़ी को हिट बता रहे हैं। ज्यादातर यूजर का कहना है कि दोनों सच में एक - दूसरे से प्यार करते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने दोनों को फेक बताया है और कहा कि ये एक फैमिली शो है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article