टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान की क्लास में फेल हुए शिव ठाकरे, जिगरी दोस्त MC Stan ने किया टॉप

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 08:22 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट की क्लास लगाई है। इसमें शालीन भनोट और टीना दत्ता के नाम सबसे ऊपर हैं। इस बीच शिव ठाकरे को भी भाईजान ने आईना दिखाया है। वहीं उनके जिगरी दोस्त एमसी स्टैन की गेम की तारीफ की है।

Image

Bigg Boss 16 contestant MC Stan and Shiv Thakare

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव ठाकरे को सलमान खान ने बताया ओवरकॉन्फीडेंट।
  • वीकेंड का वार पर भाईजान ने की एमसी स्टैन की तारीफ।
  • सौंदर्या शर्मा बिग बॉस के घर से बेघर हो गई हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 वीकेंड का वार (Weekend ka vaar) पर सलमान खान (Salman Khan) ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई जिनमें सबसे आगे शालीन भनोट और टीना दत्ता ही रहे हैं। हालांकि इस वीकेंड का वार पर सलमान खान ने शिव ठाकरे को भी आईना दिखाया है। सलमान खान ने शिव ठाकरे के ओवर कॉन्फिडेंट पर सवाल खड़े किए हैं और शो में कुछ करने की सलाह दी है। सलमान खान ने शिव से साफ-साफ पूछा कि क्या आपको लगता है कि आप पहले से ही टॉप 4 में पहुंच गए हो क्योंकि जो कोई भी घर के बाहर से आ रहा है वो आपको यही बता रहा है। सलमान खान से साफ कर दिया कि बीते हफ्ते शिव ठाकरे का शो में योगदान काफी कम हो गया है।

बिग बॉस की गेम में भटक गए शिव ठाकरे

सलमान खान ने शिव ठाकरे से बात करते हुए यह साफ कर दिया कि बीते हफ्ते शिव ठाकरे को शो में योगदान काफी कम हो गया है, वह कई मुद्दों पर केवल चुप ही रहनी बेहतर समझते हैं। सलमान खान ने कहा, 'जो कोई भी बाहर से आता है तो शिव को टॉप 4 में बताता है क्या इसी वजह से शिव ने सोच लिया है कि वह फाइनल में आ गया है, इसी वजह से अब उसका योगदान बिलकुल कम हो गया है, यह डांस वगैरह जो तुम कर रहे हो तुम्हे क्या लगता है कि यह डांस शो हैं'।

इसके बाद शिव ठाकरे, भाईजान से माफी मांगते हुए कहते हैं, 'सर मुझे ओवर कॉन्फिडेंस नहीं है, हां पर मैं मानता हूं कि कई मसलों पर मैंने अपने आप को बोलने से रोक लिया लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।'

एमसी स्टैन की हुई तारीफ

सलमान खान ने एमसी स्टैन की तारीफ करते हुए कहा कि इस हफ्ते जिसके ओपिनियन सबसे ज्यादा दिखे हैं वह एमसी स्टैन के ही हैं, उसने मुद्दों पर अपनी राय रखी जो काफी अच्छी बात है। इसके साथ ही बता दें कि बीते एपिसोड में सौंदर्या शर्मा घर से बेघर हो गई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article