टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी ने लिया अर्चना गौतम से पुराना बदला, सबसे करीबी दोस्त को किया घर से बेघर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2023, 08:12 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बीते वीकेंड का वार पर सौंदर्या शर्मा बेघर हो गई हैं। घरवालों ने टीना दत्ता और शालीन भनोट को सौंदर्या शर्मा से ज्यादा डिजर्विंग कंटेस्टेंट बताया है, जिसके साथ ही फैंस का मानना है कि प्रियंका चौधरी ने अर्चना गौतम से अपना पुराना बदला ले लिया है।

Image

Bigg Boss 16 Elimination

KEY HIGHLIGHTS
  • सौंदर्या शर्मा हुईं बिग बॉस 16 से बाहर।
  • घरवालों ने सौंदर्या शर्मा को बताया सबसे कमजोर कंटेस्टेंट।
  • प्रियंका चौधरी ने अर्चना गौतम ने अंकित का बदला ले लिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में बीते दिन यानी वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) के मौके पर सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) का बिग बॉस के घर में सफर समाप्त हो गया है। सौंदर्या शर्मा को घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके साथ ही अब फैंस का मानना है कि प्रियंका चौधरी ने अर्चना गौतम से अपना बदला पूरा कर लिया है। इस बीच कई फैंस का मानना है कि खुद अर्चना भी यही चाहती थी, लेकिन कैमरे की वजह से वह सौंदर्या के पक्ष में अपना वोट दे रही थीं। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने सबसे पहले यह घोषणा करते हुए कहा कि सुंबुल तौकीर खान इस हफ्ते एलिमिनेशन से बच गई हैं, जिसके बाद बाकी तीन कंटेस्टेंट टीना दत्ता, शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा में से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर आज खत्म होना है। जिसकी जिम्मेदारी सलमान बाकी घरवालों को ही देते हैं।

घरवालों ने सौंदर्या शर्मा को किया आउट

सलमान खान ने कंटेस्टेंट को यह साफ कहा, ‘आपको इन तीनों मे से किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लेना है, जिसका शो में योगदान पहले दिन से अभी तक सबसे कम रहा है, जिसके मुद्दे काफी कम रहे हैं।’ जिसके बाद टीना, शालीन और सौंदर्या शर्मा, गॉर्डन एरिया में ही रुक जाते हैं और बाकी कंटेस्टेंट घर के अंदर जाकर इस बात पर सहमति दर्ज करने की कोशिश करते है कि किस कंटेस्टेंट को घर से बेघर करना चाहिए। जिसके बाद प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे, सौंदर्या का ही नाम लेते हैं। जबकि अर्चना और निमृत इस पर सहमति दर्ज नहीं करवाते।

प्रियंका ने चला मास्टर स्ट्रोक

इसके बाद प्रियंका बाकी घरवालों को सौंदर्या शर्मा का नाम लेने के लिए ही कहती है, उनका मानना था कि टीना और शालीन कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं और उनके अब तक काफी मुद्दे रहे हैं। इसी वजह से सौंदर्या को ही फिलहाल घर से बेघर होना चाहिए। जिसके बाद अर्चना रोने लगती हैं। इस सब के बाद सभी कंटेस्टेंट सौंदर्या का नाम लेते हैं और वह घर से बेघर हो जाती हैं।

बता दें फैंस का मानना है कि जब अंकित गुप्ता नॉमिनेट हुआ था तो अर्चना ने भी उसे टारगेट किया था सिर्फ इसलिए कि वह प्रियंका का दोस्त था, अब अर्चना की दोस्त सौंदर्या शर्मा भी शो से बाहर हो गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article