Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड पर सलमान खान (Salman Khan) को स्टेज पर साजिद खान और अब्दू रोजिक ज्वाइंन करेंगे। सलमान खान ने अब्दू रोजिक और साजिद के साथ जमकर मस्ती की। साजिद खान और अब्दू रोजिक (abdu Rozik) ने सलमान खान से घरवालों को लेकर कुछ सवाल पूछे। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में साजिद ने सलमान से पूछा कि आप किस घरवालों को अपनी फिल्म का कौन सा नाम देंगे। सलमान ने शालीन को ट्यूबलाइट कहा था। वहीं, प्रियंका को जय हो फिल्म का टैग दिया।
वहीं, सलमान साजिद से पूछते हैं कि आप अपनी फिल्म में किस सदस्य को क्या रोल देंगे। साजिद कहते हैं मैं निम्रत को साइड रोल दूंगा। शिव ठाकरे को हीरो। वहीं, प्रियंका को हीरोइन का रोल दूंगा। साजिद ने बताया कि घर में मैं, अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे शुरुआत से ही साथ थे बाद में वो मंडली बन गई। साजिद ने निम्रत और सुंबुल तौकीर खान तक का नाम तक नहीं लिया। घर में साजिद खान की मंडली हर टास्क साथ में करती थी। जब से साजिद खान और अब्दू रोजिक घर से बेघर हो हुए तब से मंडली काफी कमजोर हो गई है। अब्दू और साजिद के अलावा घर में सलमान खान ने टीना दत्ता और शालीन भनोट की क्लास लगाई है।
ये हैं इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्य
इस हफ्ते शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता के घर में नॉमिनेटेड हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, इस हफ्ते शो से सौंदर्या शर्मा घर से बेघर हो सकती हैं। हाालंकि कलर्स टीवी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आया है। वीकेंड पर सलमान करेंगे इस बात का खुलासा। सौंदर्या के अलावा टीना दत्ता भी इस शो को छोड़कर जा सकती हैं।
