टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता से लिपटकर रोईं प्रियंका चौधरी, एलिमिनेशन की बात सुनकर हो गई हैरान!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 01:52 PM IST

Bigg Boss 16: इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) घर से बाहर होने वाले है। इस खबर को जाने के बाद से फैंस ट्विटर पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। मेकर्स ने प्रियंका और अंकित का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका फूट- फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लगाई क्लास। शो के होस्ट सलमान ने दोनों को समझाया कि झगड़े में कुछ भी बोलने से पहले आपको सोचना चाहिए। इस दौरान दोनों सलमान को सॉरी- सॉरी बोलते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते अंकित गुप्ता घर से बाहर हो सकते हैं। अंकित के एलिमिनेशन की खबर से फैंस काफी नाराज थे। कल पूरे दिन नो अंकित नो बिग बॉस ट्रेंड करता रहा। अब कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में अंकित प्रियंका को समझाते हुए नजर आते हैं। प्रियंका बुरी तरह रोते हुए हुए नजर आ रही हैं।

वीडियो में प्रियंका अंकित के कंधे पर सिर रखकर फूट फूटकर रोते हुए दिखाई देती हैं। प्रियंका को देखकर साफ समझ आ रहा है कि वो इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। कलर्स टीवी ने प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन लिखा, अंकित दे रहा है अपनी दोस्त प्रियंका को सहारा, आखिर क्यों है प्रियंका शैटर्ड।

आपको बताते चले कि इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में अंकित गुप्ता एलिमिनेट हो जाएंगे। दरअसल घरवालों को योगदान के हिसाब से नॉमिनेटेड सदस्य में किसी को वोट आउट करना था। घर के सभी सदस्य अंकित गुप्ता का नाम लेते हैं। ये बात सुनकर प्रियंका काफी परेशान हो जाती हैं। हालांकि अंकित इस घर से बेघर होते है या नहीं इसके लिए वीकेंड का वार इंतजार करना होगा। अंकित घर में बेहद शांत रहते हैं और यही शो में उनकी यूएसपी है। अंकित और प्रियंका की दोस्ती फैंस को बेहद पसंद है। अंकित और प्रियंका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। दोनों को उड़ारियां शो से पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article