टीवी मसाला

सौंदर्या शर्मा होंगी इस हफ्ते बेघर, Bigg Boss 16 Finale से पहले लगा तगड़ा झटका?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 11:57 AM IST

soundarya sharma bigg boss 16 elimination?: इस हफ्ते शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुम्बुल तौकीर खान एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन इन सबमें सौंदर्या के बाहर जाने की खबरें जोरों पर हैं। जी हां कयास लगाए जा रहे हैं कि सौंदर्या शर्मा इस सप्ताह के अंत में घर से बाहर चली जाएंगी।

Image

Soundarya Sharma

bigg boss 16 elimination: बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ शो के फिनाले वीक में दावेदारी पेश करने के लिए घर में लड़ाई, झगड़े, दोस्ती, दुश्मनी और एलिमिनेशन टास्क तकरार जैसा काफी कुछ देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच बिग बॉस-16 के इस हफ्ते के एलिमिनेशन और नॉमिनेशन को लेकर चर्चेएं तेज हो गई हैं। साथ ही ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि इस वीक आखिर कौन बाहर होगा।

इस हफ्ते शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुम्बुल तौकीर खान एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन इन सबमें सौंदर्या के बाहर जाने की खबरें जोरों पर हैं। जी हां कयास लगाए जा रहे हैं कि सौंदर्या शर्मा इस सप्ताह के अंत में घर से बाहर चली जाएंगी। घरवालों का मानना है कि सौंदर्या में खुद को दिखाने की कमी है।

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से बाहर होने वाली यह हसीना कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस वीकेंड का वार पर सौंदर्या शर्मा ही हैं जो 'बिग बॉस 16' के घर से बेघर होंगी। शो के फैनपेज ने उनके एविक्शन की पुष्टि की है। बिग बॉस 16 के एक फैनपेज ने सौंदर्या शर्मा के एविक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, 'ब्रेकिंग! सौंदर्या शर्मा घर से बेघर हो चुकी हैं। बाय-बाय सौंदर्या...।'

सौंदर्या, बिग बॉस 16 के एपिसोड में शिव ठाकरे के साथ भिड़ती नजर आएंगी। यह कैप्टेंसी टास्क के दौरान होगा, जिसमें सौंदर्या शिव के ऊपर निमृत कौर को चुनेंगी। बिग बॉस 16 से किसे एलिमिनेट किया जाएगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। फिर भी, अगर रिपोर्ट सच निकली, तो यह निश्चित रूप से अर्चना गौतम और सौंदर्या की भारी फैन फॉलोइंग के लिए एक दिल तोड़ने वाला पल होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article