टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में MC Stan ने मानी हार! फैंस से कहा- 'प्लीज मुझे बाहर निकालो'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 8, 2022, 09:32 AM IST

Bigg Boss 16: रैपर एमसी स्टेम (MC Stan) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बावजूद इसके उन्होंने बिग बॉस के घर में अब घुटने टेक लिए हैं। वह हार मान चुके हैं और किसी भी कीमत पर घर से बेघर होना चाहते हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता से बातचीत के दौरान एमसी ने इस बात का खुलासा किया है।

Image

Bigg Boss 16 MC Stan

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एमसी स्टेन ने बिग बॉस के घर में हार मान ली है।
  • उन्होंने फैंस से वोट ना देने की विनती की है।
  • एमसी स्टेन किसी भी कीमत पर घर से बाहर जाना चाहते हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो किसी भी कीमत पर अपने आप को बचाना चाहते हैं, कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने की रेस में लगे हुए हैं। इस बीच मशहूर रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) ने बिग बॉस के घर में हार मान ली है। अब एमसी स्टेन एक पल भी बिग बॉस के घर में नहीं रहना चाहते हैं। एमसी स्टेन की घर से वैसे भी काफी कम एक्टिव हैं। वह पूरे एपिसोड में कुछ एक से दो मिनट के लिए ही नजर आते हैं। इसके साथ ही वह बीते 4 हफ्तों से लगातार नॉमिनेट हो रहे हैं, लेकिन हर बार उनके फैंस उन्हें बचा लेते हैं। इस बार भी वह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है। अब उन्होंने अपने फैंस से एक अजीब सी ही गुजारिश की है।

‘प्लीज मुझे वोट मत करना’

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता से बात करते हुए एमसी स्टेन ने कहा, ‘बस मेरा यहां हो गया है अब मुझे नहीं रहना। मैं चाहता हूं कि इस हफ्ते मैं ही एलिमिनेट हो जाऊं। अगर बिग बॉस कहते हैं कि एमसी स्टेन आपके लिए दरवाजा खोल दिया गया है, तो मैं काफी खुश हो जाऊंगा।’ इस पर टीना दत्ता जवाब देती हैं, ‘अगर तुम सच में बाहर जाना चाहते हो तो मैं भी यही चाहूंगी कि तुम्हें ही इस हफ्ते एलिमिनेट किया जाए’।

इससे पहले भी एमसी स्टेन इस बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें घर से बाहर जाना है फिर चाहे कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से उन्हें 2 करोड़ ही क्यों ना देने पड़ें।

क्या एमसी स्टेन ने मान ली हार?

इस वक्त यही नजर आ रहा है कि रैपर एमसी स्टेन ने बिग बॉस के घर में घुटने टेक दिए हैं। एमसी स्टेन किसी भी तरह की गेम नहीं खेल रहे हैं, ना ही किसी टास्क में कुछ करते नजर आते हैं। ऐसे में उम्मीद यही जताई जा रही है कि इस हफ्ते उन्हें घर से बेघर किया जा सकता है। हालांकि MC Stan की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है जो उन्हें खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article