टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम और एमसी स्टैन ने उतारी एक - दूसरे की इज्जत, रैपर बोले- बिग बॉस और तेरी मां का...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 12:16 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घर में छोटी सी बात को लेकर अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच हुआ बड़ा झगड़ा। झगड़े में दोनों ने एक - दूसरे के माता- पिता का नाम घसीटा। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है।

Image

bigg boss 16 (credit pic : instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इनन दिनों सुर्खियों में है। घर में एक बार फिर एमसी स्टैन (Mc Stan) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच जमकर झगड़ा हुआ। किचन ड्यूटी को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में अर्चना गौतम एमसी स्टैन पर चिल्लाते हुए कहती हैं कब तक जनता की खैरियत मे रहेगा यहां पे? जनता ऐसे घटिया लोगों को पसंद नहीं करती है। इसके सारे फैंस को मैं बोलना चाहती हूं इसने घर में आज तक झाड़ू तक नहीं लगाया है। इसके जवाब में एसमी स्टैन कहते हैं तेरे बाप का नौकर है क्या? अर्चना कहती हैं मेरे बाप बिग बॉस है। तू उनका नौकर तो है। रैपर कहते हैं तेरा बाप बिग बॉस है क्या?

अर्चना इस बात को सुनने के बाद एमसी स्टैन से कहती हैं शर्म नहीं आ रही है बिग बॉस के बारे में ऐसा कह रहा है? तेरी मां है या नहीं है? कामचोर बकवास मत करो, जिसके घर में रोजी रोटी खा रहा है उसी को बोल रहा है। एमसी स्टैन बार- बार इस दौरान अर्चना को शेमरी कहते हैं। अर्चना रैपर पर हंसती है और कहती हैं देखो बिग बॉस। ये पागल हो गया है। तुझे सलमान सर से दंड लगेगी। तेरे जैसे घटिया को सलमान सर देखेंगे। रैपर कहते हैं तू मुझे बार- बार घटिया मत बोल।

अर्चना और एमसी स्टैन में हुआ झगड़ा

अर्चना कहती हैं, तू घटिया था, घटिया है और घटिया रहेगा। जो दूसरों की मां की रिस्पेक्ट नहीं कर सकता वो घटिया है। तेरे जैसे घटिया लोगों को सलमान खान सर देखेंगे। फूट यहां से। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर सभी घरवालों को समझाया था कि आप लोग अपनी लड़ाई में मां - बाप को लेकर नहीं आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article