टीवी मसाला

'दामाद को कितना बचाओगे?' साजिद खान के नॉमिनेशन में आते ही फिर से एविक्शन कैंसिल, बिग बॉस 16 पर भड़के यूजर्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 6, 2023, 03:06 PM IST

bigg boss 16 makers saving sajid khan?: बिग बॉस के कुछ प्रशंसकों ने इस सीजन की आलोचना की है। उनका कहना है कि मेकर्स इस बार एविक्शन की प्रक्रिया सही से नहीं कर रहे हैं और हमेशा कुछ एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाया जा रहा है। बिग बॉस 16 के कई प्रशंसक लंबे समय से साजिद खान को घर से बाहर देखना चाहते हैं।

Image

sajid khan bigg boss 16

bigg boss 16 makers cancelling eviction this week!: बिग बॉस 16 के निर्माताओं को एक बार फिर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि इस सप्ताह फिर से कोई निष्कासन नहीं होगा। ऐसे में बिग बॉस शो के प्रशंसक एक पैटर्न देख रहे हैं कि साजिद खान के नॉमिनेशन में आते ही हर बार कोई निष्कासन नहीं होता है। जब भी साजिन खान नॉमिनेट होते हैं हमेशा एविक्शन रद्द कर दिया जाता है। अब इस पैटर्न पर शो के प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा है।

इसी के बारे में बात करते हुए द खबरी नाम के एक ट्विटर पेज ने बताया कि इस हफ्ते भी कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। इससे ट्विटर यूजर्स नाराज हो गए हैं। जबकि कुछ प्रशंसकों ने डिकोड किया है कि जब भी साजिद को नामांकित किया जाता है तो निर्माता कथित रूप से एविक्शन कैंसिल कर देते हैं। इसी के साथ अंकित गुप्ता के फैन्स का भी बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि अंकित गुप्ता का शो से निष्कासन बहुत ही अनफेयर था। यहां देखें ट्वीट-

अब सोशल मीडिया पर लगातार फैन्स के अलग-अलग रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर्स ने कहा, 'लोल। यहां हैरान होने की क्या बात है। जब तक हमारे पास मंडली के नेता साजिद नॉमिनेशन में हैं, तब तक एलिमिनेशन नहीं होगा।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कुछ तो शर्म करो। और कितना बचाओगे दामाद को? ऐसे तो ट्रॉफी भी साजिद को दे दो।' एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस ऑडियंस का शो है और ये अपने दर्शकों को आहत कर रहे हैं। कलर्स और bb टीम बहुत गंदा खेल रहे हैं! उनके पतन का इंतजार नहीं कर सकता। स्क्रिप्टेड बिग बॉस।' इस तरह के कई कमेंट्स के साथ सोशल मीडिया यूजर्स मेकर्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

आपको बता दें कि, कुछ प्रशंसकों ने इस सीजन की आलोचना भी की है। उनका कहना है कि मेकर्स इस बार एविक्शन की प्रक्रिया सही से नहीं कर रहे हैं और हमेशा कुछ एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाया जा रहा है। बिग बॉस 16 के कई प्रशंसक लंबे समय से साजिद खान को घर से बाहर देखना चाहते हैं। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि शो से आगे कौन बेदखल होता है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article