टीवी मसाला

TRP को लेकर बौखलाए Bigg Boss ने लगाई सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार, 'शो के इतिहास में पहली बार है कि...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 16, 2022, 08:38 AM IST

Bigg Boss 16 Not Get extension?: मेकर्स ने Bigg Boss 16 का 16 नवंबर के एपिसोड का जो प्रोमो रिलीज किया है, उससे ऐसा हिंट मिल रहा है कि शायद इस सीजन को एक्सटेंड किए जाने के बजाय पहले ही बंद किया जा रहा है।

Image

Bigg Boss TRP

Bigg Boss 16 Extension: बिग बॉस 16 में अब एकसाथ सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगने वाली है। आगामी एपिसोड में बिग बॉस खुद ही सभी कंटेस्टेंट्स को उनके निराशाजनक व्यवहार के लिए डांटते नजर आने वाले हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी किस हरकत से बिग बॉस नाराज हो गए, उन्होंने उन्हें ताना मारा कि वे कैसे खेल खेल रहे हैं। दरअसल 'बिग बॉस 16' में जब से अर्चना गौतम की वापसी हुई है, उनके अलग ही तेवर देखने को मिल रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं टीआरपी की वजह से अर्चना को वापस लाया गया है। अब अर्चना ने सभी घरवालों की नाक में दम करना शुरू कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी बिग बॉस सीजन 16 को वो पॉपुलैरिटी नहीं मिल रही है जो पिछले अन्य सीजनों को मिली है।

क्या है बिग बॉस की नाराजगी का कारण?

मेकर्स ने Bigg Boss 16 का 16 नवंबर के एपिसोड का जो प्रोमो रिलीज किया है, उससे ऐसा हिंट मिल रहा है कि शायद इस सीजन को एक्सटेंड किए जाने के बजाय पहले ही बंद किया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्रोमो में गार्डन एरिया में खड़े सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस फटकार लगाते हैं। वह कहते हैं, 'होना तो आपके अनुभव पर गर्व चाहिए, लेकिन आपकी एक हरकत पर बेहद शर्मिंदगी हो रही है। बिग बॉस के इतिहास में जहां इस वक्त पर आम तौर पर शो के एक्सटेंशन होने की बात चालू होती है...।'

हालांकि यह नहीं दिखाया गया है कि बिग बॉस क्या कहने की कोशिश करते हैं लेकिन कंटेस्टेंट्स बिग बॉस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस शो मिल रही कम लोकप्रियता और टीआरपी को लेकर नाराज हैं!

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि शालीन भनोट माफी मांगते हैं। एक्टर कहते हैं, 'मुझे बहुत खेद है, ऐसा फिर कभी नहीं होगा।' वहीं प्रियंका चाहर चौधरी कहती हैं, 'यह बहुत बड़ी बात है।' टीना दत्ता कहती हैं, 'बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।' बिग बॉस क्यों परेशान हैं? कंटेस्टेंट्स की किस हरकत ने उन्हें निराश किया है और कंटेस्टेंट क्यों माफी मांग रहे हैं? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article