टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा की असलियत जानकर भड़के गौतम विज, कहा- 'उसने गेम के लिए मुझे यूज..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2022, 03:34 PM IST

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के रिश्ते पर कई लोग सवाल उठा चुके हैं। जब से गौतम, बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हुए हैं, तब से सौदंर्या ने अपना रूप ही बदल लिया है, जब अर्चना ने उनसे पूछा कि क्या वो गौतम को मिस करती हैं तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

Image

Gautam Vig on Soundarya Sharma

KEY HIGHLIGHTS
  • सौंदर्या शर्मा पर भड़के गौतम विज।
  • सौंदर्या पर लगाया धोखा देने का आरोप।
  • सौंदर्या पर गौतम को यूज करने का भी आरोप।

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और गौतम विज (Gautam Vig) के बीच इस सीजन प्यार से लेकर तकरार दोनों नजर आए हैं। दोनों के रिश्ते पर घरवालों से लेकर फैंस भी सवाल उठा चुके हैं। इस बीच सौंदर्या के चलते गौतम का पूरा गेम ही खराब हो गया, ना तो वह किसी और कंटेस्टेंट से बात करते नजर आते थे और ना ही किसी मुद्दे पर स्टैंड लेते थे। जिसके बाद ऑडियंस ने उन्हे घर से बेघर कर दिया। जब से गौतम, बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हुए हैं तब से सौदंर्या ने अपना रूप ही बदल लिया है। हाल ही में जब अर्चना ने उनसे पूछा कि क्या वो गौतम को मिस करती हैं तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। जिसपर अब गौतम विज ने भी रिएक्ट किया है और सौंदर्या को धोखेबाज करार कर दिया है।

उसने गेम के लिए मुझे यूज किया

सौदंर्या शर्मा के इस जवाब पर रिएक्ट करते हुए गौतम विज ने कहा, 'अब मुझे समझ आ रहा है कि सौंदर्या की मेरे लिए कभी फीलिंग्स थी है नहीं, उसने गेम के लिए मेरा यूज किया है। मैं कितना पागल था, मुझसे हर कोई कह रहा था कि यह सब फेक है फेक है पर मैने ही यकीन नहीं किया। मैं उसके इस जवाब से काफी ज्यादा दुखी हूं, ऐसा लग रहा है कि मुझे किसी ने यूज करके छोड़ दिया हो।'

श्रीजिता और सौंदर्या के बीच हुई किस

इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा किस करते हुए नजर आए हैं। दोनों का यह किसिंग वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके लिए दोनों एक्ट्रेस को जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी किया जा रहा है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सौंदर्या शर्मा, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे को भी किस करती नजर आई हैं। जिसके बाद अब लोग उनके कैरेक्टर पर भी सवाल उठा रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article