टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता और गौतम विज के सीरियल 'Junooniyat' का प्रोमो हुआ जारी, रॉकस्टार अवतार में दिखे एक्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 14, 2023, 11:57 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और गौतम विज (Gautam Vig) के नए टीवी सीरियल जुनूनियत (Junooniyat) का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जिसके साथ ही साफ हो गया है कि अंकित गुप्ता की बिग बॉस में वापसी नहीं हो रही है।

Image

Gautam vig and Ankit Gupta TV Serial

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकित गुप्ता और गौतम विज के टीवी सीरियल का प्रोमो हुआ जारी।
  • दोनों एक साथ टीवी सीरियल जुनूनियत में दिखने वाले हैं।
  • बिग बॉस में अंकित गुप्ता की वापसी की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का घर कंटेस्टेंट के करियर को नई ऊंचाई देने के लिए जाना जाता है। बिग बॉस 16 अभी खत्म भी नहीं हुआ है और इसके एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और गौतम विज (Gautam Vig) के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। टीवी चैनल कलर्स के एक नए सीरियल जुनूनियत में यह दोनों एक्टर नजर आने वाले हैं। इस नए टीवी सीरियल जुनूनियत (Junooniyat) का भी अब प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। अंकित गुप्ता के बिग बॉस के घर से एलिमिनेशन के बाद फैंस को उम्मीद थी कि बिग बॉस के मेकर्स अंकित को दोबारा शो में ला सकते हैं। हालांकि अब साफ हो गया है कि अंकित गुप्ता की बिग बॉस में वापसी नहीं हो रही है। क्योंकि वह अब अपनी टीवी सीरियल जुनूनियत में काम कर रहे हैं। इस नए टीवी सीरियल में गौतम विज मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। जारी प्रोमो में गौतम विज के किरदार की कहानी पर ही जोर दिया जा रहा है।

अंकित गुप्ता और गौतम विज का टीवी सीरियल

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता और गौतम विज के टीवी सीरियल जुनूनियत का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीवी सीरियल की कहानी एक ऐसे व्यक्ति को दिखा रही है जो किसी भी तरह अपने सिंगर बनने के सपने को पूरा करना चाहता है। इस सपने की राह मे खुद उसके पिता भी अड़चन बनकर आते हैं, हालांकि वह हार नहीं मानना चाहता है। इस टीवी सीरियल की यह नई कहानी फैंस को काफी पसंद आने वाली है।

अंकित गुप्ता ने एलिमिनेशन से नाराज फैंस

बिग बॉस के घर से अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन से फैंस ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। बिग बॉस फैंस के अनुसार एक्टर का एलिमिनेशन काफी अनफेयर था। वहीं दूसरी ओर गौतम विज के एलिमिनेशन को तो अब काफी समय भी हो गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article